Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड गदर 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल, कारोबार 300 करोड़ रुपये की...

गदर 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल, कारोबार 300 करोड़ रुपये की ओर

सनी देओल की गदर 2 का खुमार दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। पांचवें दिन गदर 2 को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा मिला और इसकी कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने 5वें दिन को 55.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 228.98 करोड़ हो गया है। गदर 2 ने पहले दिन 40.1 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी, वहीं फिल्म की कमाई में दूसरे दिन इजाफा हुआ और इसने 43.08 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म 51.7 करोड़ और चौथे दिन 38.7 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।इसी के साथ गदर 2 की कमाई 300 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।बता दें, टिकट खिडक़ी पर गदर 2 की टक्कर ओह माय गॉड 2 से हो रही है।

गदर 2 की कहानी अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा जैसे सितारों से सजी है।गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है। 18 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 133 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। गदर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि निर्माता इसका अगला भाग भी बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!