Sunday, August 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में बाढ़ और जलभराव के बीच बढ़ने लगी डेंगू के मरीजों...

उत्तराखंड में बाढ़ और जलभराव के बीच बढ़ने लगी डेंगू के मरीजों की संख्या, एक दिन में सर्वाधिक इतने मामले आए सामने

देहरादून- उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के बीच बीमारियां भी बढ़ गई हैं। बाढ़ और जलभराव के बीच अब डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता बढ़ती जा रही है। देहरादून जिले में इसका ज्यादा असर है। देहरादून में रोजाना डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तक जहां प्रतिदिन दो-चार ही मामले ही आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर दहाई के आंकड़े में पहुंच गई है।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को भी 1256 सैंपल एलाइजा जांच को भेजे गए। जबकि इस सीजन में 15 हजार से अधिक सैंपलों की एलाइजा जांच हो चुकी है। कुल मिलाकर डेंगू का प्रकोप थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। वह भी तब, जबकि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाने का दावा कर रहे हैं।

विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। टीमें क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और सोर्स रिडक्शन भी। जिन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि वह अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। खाली बर्तनों में पानी एकत्र नहीं होने दें।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने किया तिरंगा ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।...

Recent Comments