Sunday, August 16, 2026
Home उत्तराखंड पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को किया संबोधित, कहा आने...

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को किया संबोधित, कहा आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगली बार इसी लाल किले पर और अधिक आत्मविश्वास के साथ आऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं साल 2014 में परिवर्तन का वादा लेकर आया था। देश के 140 करोड़ लोगों ने मुझ पर भरोसा किया। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म का वादा विश्वास में बदल गया। मैंने इस वादे को विश्वास में बदल दिया है। पीएम ने कहा कि वादे को विश्वास में बदलने के लिए कठोर परिश्रम किया। यह मेहनत देश के लिए की और शान से की।

उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से किया है। साल 2019 में परफॉर्मेंस के आधार पर आप सभी ने मुझे फिर से अवसर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम पल आने वाले पांच साल हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपके सामने देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, उसमें हुई प्रगति और सफलता के गौरवगान को इससे भी अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करूंगा।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने किया तिरंगा ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।...

Recent Comments