Saturday, June 13, 2026
Home उत्तराखंड गले की खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू...

गले की खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

किसी भी मौसम में गले में खुजली या खराश की समस्या हो सकती है।यह समस्या एलर्जी और संक्रमण के कारण हो जाती है, लेकिन अब आपको इसके बारे में अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर आप समस्या के शुरुआती संकेतों में ही इन नुस्खों को आजमाने लगेंगे तो आप इससे जल्दी राहत पा सकेंगे। चलिए फिर आज इसी से जुड़े 5 असरदार नुस्खे जानते हैं।

नमक वाले पानी के गरारे करें
यह नुस्खा गले की खुजली से राहत पाने के लिए प्रभावी है।पानी और नमक का मिश्रण गले में खुजली पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार सकता है, दर्द को कम कर सकता है और बलगम को बाहर भी निकाल सकता है।लाभ के लिए सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में आधी चम्मच नमक मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण से गरारे करें।बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को रोजाना 2-3 बार दोहराएं।

शहद का सेवन करें
शहद मजबूत एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो खुजली, जकडऩ, खराश और दर्द सहित गले की परेशानी को कम कर सकता है।यह गले को परेशान करने वाले वायरल संक्रमण से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है।लाभ के लिए सुबह एक चम्मच शहद का सेवन करें या फिर नींबू और शहद की चाय बनाकर पीये।गला खराब होने पर इन चाय का सेवन भी किया जा सकता है।

ह्यूमिडिफायर का करें इस्तेमाल
अगर आप ऐसी हवा में सांस ले रहे हैं, जिसके कारण आपके गले में खुजली हो रही है तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है।यह आसपास की हवा में नमी जोड़ता है, जिसके कारण आपको सांस लेने में मदद मिलती है।इसके अलावा अगर आपको बलगम की भी समस्या है तो उस दौरान भी यह आपके काम आ सकता है। घर में ह्यूमिडिफायर के इस्तेमाल से ये अन्य फायदे भी मिलते हैं।

सूप बनाकर पीये
गले में खुजली होने की समस्या से राहत पाने के लिए आप गरमागरम सूप भी पी सकते हैं। इससे आपके गले को आराम मिलेगा और खुजली, खराश और दर्द जैसी परेशानियों से राहत भी मिलेगी।यह खुद को हाइड्रेट रखने और गले में जलन को कम करने का एक आसान और स्वादिष्ट तरीका है।हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सूप बहुत गर्म या मसालेदार न हो।दाल का सूप बनाने के लिए इन रेसिपीज को ट्राई करें।

हर्बल चाय
हर्बल चाय शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इस कारण यह गले की खुजली से राहत दिलाने और गले को आराम पहुंचाने में मददगार है।इसके लिए आप कैमोमाइल चाय, लिकोरिस चाय, ग्रीन टी, दालचीनी की चाय, अदरक की चाय या थाइम चाय चुन सकते हैं। ये आपके गले में खुजली पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं।बेहतर परिणाम के लिए अपनी पसंदीदा हर्बल चाय को दिन में 2 बार पीये।

RELATED ARTICLES

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

संवेदनशील पहल: असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार व्यवस्था

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

Recent Comments