Tuesday, September 8, 2026
Home उत्तराखंड संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि हर घर तिरंगा...

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि हर घर तिरंगा राष्ट्र की एकता और प्रतिष्ठा का अभियान बन गया है

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि हर घर तिरंगा राष्ट्र की एकता और प्रतिष्ठा का अभियान बन गया है। नई दिल्‍ली में आज श्री गोविंद मोहन ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दो हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

उन्‍होंने यह भी बताया कि सेल्फी विद तिरंगा पहल के अंतर्गत लगभग सात लाख सेल्फी प्राप्त हो चुकी हैं। श्री गोविंद मोहन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए देश भर में कई तिरंगा रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कई कार्यक्रमों की भी योजना है।

श्री गोविंद मोहन ने कहा कि पिछले वर्ष एक करोड़ तिरंगा झंडों की तुलना में इस वर्ष कपड़ा मंत्रालय ने दो करोड़ से अधिक तिरंगा झंडों का उत्पादन किया है और डाकघरों के माध्यम से इसकी आपूर्ति की गई है। उन्होंने मीडिया से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान की विभिन्न कहानियों को प्रचारित और प्रसारित करने का भी आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!