Tuesday, September 8, 2026
Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री ने कहा - पूर्वी भारत में देश का विकास इंजन बनने...

प्रधानमंत्री ने कहा – पूर्वी भारत में देश का विकास इंजन बनने की क्षमता है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूर्वी भारत में देश का विकास इंजन बनने की क्षमता है। श्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में कोलाघाट में क्षेत्रीय राज्य पंचायत परिषद के उद्घाटन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने आज विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए पर निशाना साधा और कहा कि वे मणिपुर मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहते।

श्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में हाल के पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समूचे देश ने पश्चिम बंगाल में हत्या की राजनीति देखी है। प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि मतदाताओं को डराया-धमकाया गया था। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कोलाघाट में उद्घाटन के समय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे।

श्री नड्डा इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बंगाल भाजपा कोर कमेटी, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। पश्चिम बंगाल में आज से पूर्वी पंचायती राज परिषद कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और झारखंड सहित पूर्वी क्षेत्रों के कार्यकर्ता जिला परिषद के सदस्य भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!