Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय हैवानियत- 14 साल की लड़की को कोयले की भट्टी में डालकर जलाया,...

हैवानियत- 14 साल की लड़की को कोयले की भट्टी में डालकर जलाया, गैंगरेप की आशंका, तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय एक लड़की को कोयले की भट्टी में जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की को जलाने से पहले सामूहिक दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। घटना के सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात का है। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के बड़े भाई के मुताबिक लड़की बुधवार सुबह 8 बजे बकरियों को लेकर घर से निकली थी। बकरियां दोपहर 3 बजे के आसपास लौट आईं, लेकिन उसकी बहन नहीं लौटी।

गांव में सभी रिश्तेदारों के घरों और खेतों में काफी खोजबीन के बाद भी परिवार को वह नहीं मिली। रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर कैंप में कोयला बनाने की भ_ी देखी, तो तलाश फिर शुरू हुई। चूंकि बारिश के दौरान भट्टी नहीं जलती, इसलिए उन्हें संदेह हुआ और वे उसके पास गये, तो उन्हें उसके जूते मिले।

करीब से जांच करने पर उन्हें आग में लड़की के पहने हुए चांदी के कंगन और हड्डी के टुकड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने संदेेह होने पर तीन लोगों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। जब तीनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जलाने की बात कबूल की, तो पुलिस को सूचना दी गई। देर रात चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। गुरुवार सुबह फिर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!