Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड काशीपुर क्षेत्र से 469 व्यक्ति हुये गुमशुदा

काशीपुर क्षेत्र से 469 व्यक्ति हुये गुमशुदा

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में बरामद हुये 296 व्यक्ति

सूचना अधिकार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ खुलासा

काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र से वर्ष 2021 से मई 2023 तक 469 व्यक्ति गुमशुदा हुये हैं जबकि इस अवधि में 296 व्यक्ति बरामद भी हुये है। गुमशुदा व्यक्तियों में 108 महिलायें तथा 125 बालक-बालिकाएं भी शामिल है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगर कार्यालय से वर्ष 2021 से सूचना उपलब्ध कराने तक की गुमशुदा तथा बरामद व्यक्तियों की थाना वार सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी/पुलिस अधीक्षक, रूद्रपुर मनोज कुमार कत्याल ने अपने पत्रांक 152/2023 के साथ थानों से प्राप्त सूचना उपलब्ध करायी गयी है।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार काशीपुर क्षेत्र के तीन थानों काशीपुर, कूण्डा तथा आई.टी.आई. से वर्ष 2021, वर्ष 2022 तथा मई 2023 की अवधि में कुल गुमशुदा व्यक्तियों की संख्या 469 है जिसमें 236 पुरूष, 108 महिलाएं तथा 125 बालक बालिकाएं शामिल हैं। इस अवधि में कुल 296 व्यक्तियों को बरामद भी किया गया है जिसमें 75 पुरूष, 93 महिलाएं तथा 125 बालक-बालिकाएं शामिल हैं।

नदीम को उपलब्ध थानावार सूचना के अनुसार काशीपुर थाना क्षेत्र से इस अवधि में कुल 166 व्यक्ति (पुरूष) गुमशुदा हुये है जबकि 40 ही बरामद हुये हैं जबकि 73 महिलाएं गुमशुदा हुयी है तथा 63 महिलाएं बरामद हुई हैं। इस अवधि में थाना क्षेत्र से 35 बालक-बालिकाएं भी गुमशुदा हुये हैं जबकि गुमशुदा से 8 अधिक 43 बालक-बालिकाएं बरामद हुये हैं। इससे स्पष्ट है कि पिछले वर्षों में गायब हुई बालक-बालिकाएं भी इस अवधि में बरामद हुये हैं।

कूण्डा थाना क्षेत्र से इस अवधि में कुल 56 व्यक्ति गुमशुदा हुये है जबकि 24 ही बरामद हुये हैं जबकि 7 महिलाएं गुमशुदा हुये तथा 7 महिलाएं ही बरामद हुई हैं। इस अवधि में थाना क्षेत्र से 28 बालक-बालिकाएं गुमशुदा हुये हैं जबकि 28 बालक-बालिकाएं ही बरामद हुये हैं। आई.टी.आई. थाना क्षेत्र से इस अवधि में कुल 14 व्यक्ति गुमशुदा हुये हैं जबकि 11 व्यक्ति (पुरूष) ही बरामद हुये हैं जबकि 28 महिलायें गुमशुदा हुई है तथा 23 महिलायें बरामद हुई है। इस अवधि में थाना क्षेत्र से 62 बालक-बालिकाएं गुमशुदा हुये हैं जबकि 57 बालक-बालिकाएं ही बरामद हुये हैं।

वर्ष वार विवरण के अनुसार काशीपुर क्षेत्र से 2021 में 38 व्यक्ति (पुरूष), 2022 में 74 तथा 2023 में मई तक 54 व्यक्ति गुमशुदा हुये हैं जबकि 2021 व 2022 में कोई व्यक्ति (पुरूष) बरामद नहीं हुआ है, वर्ष 2023 में 40 व्यक्ति बरामद हुये हैं। काशीपुर थाना क्षेत्र से 2021 में 12, वर्ष 2022 में 28 तथा 2023 में 33 महिलाएं गुमशुदा हुई हैं जबकि इस अवधि में क्रमशः 12, 28, तथा 23 महिलाएं बरामद हुई है। थाना क्षेत्र से 2021 में 12, वर्ष 2022 में 20 तथा वर्ष 2023 में 3 बालक-बालिकाएं गुमशुदा हुये हैं जबकि सम्बन्धित अवधि में गुमशुदा से अधिक 2021 में 20, वर्ष 2022 में 19 तथा वर्ष 2023 में 4 बालक-बालिकाएं बरामद हुये हैं।

कूण्डा थाना क्षेत्र की वर्ष 2021 तथा 2022 की कुल संख्या की सूचना ही उपलब्ध करायी गयी है। इसके अनुसार वर्ष 2021-22 में कुल 47 तथा 2023 में 9 व्यक्ति (पुरूष) गुमशुदा हुये हैं जबकि इस अवधि में 16 व्यक्ति बरामद तथा 3 व्यक्ति मृत अवस्था में मिले दर्शाये गये है। वर्ष 2022 में 8 व्यक्ति ही बरामद हुये हैं। वर्ष 2022-22 में कुल 6 तथा तथा 2023 में 1 महिलाएं गुमशुदा हुई है जबकि 6 तथा 1 महिला ही बरामद दर्शायी गयी है। वर्ष 2021-22 में 22 बालक-बालिकाएं गुमशुदा दर्शाये गये है जबकि 2023 में 6 तथा इस अवधि में 22 तथा 6 बालक-बालिकाएं ही बरामद दर्शाये गये हैं।

आई.टी.आई. थाना क्षेत्र से वर्ष 2021 में 3, वर्ष 2022 में 7 तथा 2023 में 4 व्यक्ति (पुरूष) गुमशुदा हुये है जबकि इस अवधि में क्रमशः 3, 7, तथा 1 बरामद दर्शाये गये है। वर्ष 2021 में 12, वर्ष 2022 में 11 तथा 2023 में 5 महिलायें गुमशुदा दर्शायी गयी हैं जबकि क्रमशः 8,10 तथा 5 महिलायें बरामद दर्शायी है। वर्ष 2021 में 27 तथा 2022 में 26, तथा 2023 में 9 बालक-बालिकाएं गुमशुदा दर्शायी गयी है जबकि इस अवधि में क्रमशः 25, 23 तथा 9 बालक-बालिकाएं बरामद दर्शायी गयी है।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!