Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड बच्चे को लग गई है पिज्जा-बर्गर खाने की आदत, ट्राई करें 6...

बच्चे को लग गई है पिज्जा-बर्गर खाने की आदत, ट्राई करें 6 टिप्स, दोबारा हाथ भी नहीं लगाएंगे

बच्चे जब भी बाहर निकलते हैं, जंक फ़ूड खाने की जिद करने लगते हैं। पिज्जा-बर्गर और कैंडी का टेस्ट उन्हें खूब लुभाता है। इसकी वजह से हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स रिच चीजों को खाना बच्चे बंद करने लगते हैं। उनकी यही आदत उनकी सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसे में पैरेंट्स को बच्चों की जिद के आगे झुकने की बजाय उनकी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। उन्हें इन चीजों से बचाना चाहिए. यहां कुछ ऐसे टिप्स, जो बच्चों की इस आदत को छुड़ाने में आपकी हेल्प कर सकते हैं।

खाने की आदत बदलें
बच्चों का जंक फूड छुडाना है तो सबसे पहले उनके खानपान की आदतों के बदलें। ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे ही सही बच्चों में हेल्दी फूड खाने की हैबिट डालें. ताकि उन्हें सही मात्रा में पोषक तत्व मिल सके।

पसंद का बनाएं हेल्दी फूड
अगर आपका बच्चा कुछ खाने में आनाकानी करता है तो उनकी पसंद की हेल्दी चीजें बनाएं। उन मसालों का इस्तेमाल करें, जो उन्हें पसंद हैं. सलाद के साथ दही, सॉस, हम्मस जैसी टेस्टी लुभावनी चीजें सर्व करें।

हैबिट बदलने की शुरुआत जल्दी करें
बच्चों के खाने-पीने की आदतों में जितनी जल्दी बदलाव करना शुरू करेंगे, उसका फायदा उतना ही मिलेगा, वरना एक समय के बाद बच्चे अपनी इस आदत को बदल नहीं पाएंगे। ऐसे में जब भी बच्चों की डाइट बदलें तो उन्हें इसके फायदे भी समझाएं और इसकी शुरुआत सही समय पर कर दें।

प्रोटीन से भरपूर हो बच्चों की डाइट
बच्चों को जो भी खिला रहे हैं, ध्यान दें कि उनमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर हो। इससे बच्चों को भूख देर से लगेगी और ज्यादा कैलोरी से वे बच जाते हैं। इतना ही नहीं जंक फूड खाने की इच्छा भी कम होती है. ब्रेकफास्ट में बच्चे को दूध, अनाज, सोया, अंडा ,मछली या चिकन जैसी चीजें दें।

खाने का समय तय कर दें
बच्चे के खाने का समय तय कर लें. उस समय पर उन्हें खाना मिल जाए. हालांकि, पूरे हफ्ते इस तरह का मेन्यू फॉलो कर पाना कठिन हो सकता है। इसलिए दो-दो दिन का मिल शेड्यूल बना लें और इसी हिसाब से उन्हें खाने को दें। उनकी डाइट में लीन प्रोटीन पनीर और जींस का इस्तेमाल जरूर करें।

घर से बाहर जाएं तो पहले ही खाना बना लें
जब भी किसी काम से आप बाहर जाएं तो बच्चों के खाने की चीज तैयार कर लें। अक्सर बच्चे हर 3-4 घंटे में 3 मील और दो स्नैक्स लेते हैं। अगर उन्हें समय से खाने को मिल जाएगा तो उनके जंक फूड खाने के चांसेस कम हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!