Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड 228 चयनित एलटी शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति- डॉ. धन सिंह रावत

228 चयनित एलटी शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति- डॉ. धन सिंह रावत

अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया की पूरी

दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में मिलेगी चयनित शिक्षकों को पहली तैनाती

सहायक अध्यापक कला के 262 पदों पर नये सिरे से होगी भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक एलटी भर्ती परीक्षा-2021 के चयनित 228 शिक्षकों को शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी। इन सभी चयनित सहायक अध्यापकों को पहली तैनाती प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में दी जायेगी ताकि दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को चयनित एलटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे दिये गये हैं। जबकि सहायक अध्यापक कला के 262 पदों के लिये नये सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी भर्ती परीक्षा-2021 के तहत चयनित विभिन्न विषयों के 228 सहायक अध्यापकों को एक माह के भीतर नियुक्ति प्रदान कर दी जायेगी। चयनित शिक्षकों को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे, जिसके लिये शीघ्र ही मुख्यमंत्री से समय लिया जायेगा। जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में कला विषय के 262 रिक्त पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती नये सिरे से शुरू की जायेगी। विभागीय मंत्री डॉ. रावत के अनुसार आयोग द्वारा चयनित अभियर्थियों के अभिलेख सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। चयनित अभियर्थियों की अंतिम सूची शीघ्र ही विभाग को उपलब्ध हो जायेगी।

इस संबंध में उनकी आयोग के अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि चयनित अभियर्थियों को गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के दुर्गम विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जायेगी। जिसमें हिन्दी के 69, विज्ञान 38, गणित 36, अंग्रेजी 35, व्यायाम 24, सामान्य 12, संस्कृत 6, गृह विज्ञान 4 तथा वाणिज्य, संगीत, उर्दू व पंजाबी विषयों के 1-1 पद भरे जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इससे पूर्व आयोग से चयनित विभिन्न विषयों के 917 सहायक अध्यापकों को प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!