Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य सिर्फ 1 महीने के लिए छोड़कर देख लें नॉन-वेज, यकीन मानिए फायदे...

सिर्फ 1 महीने के लिए छोड़कर देख लें नॉन-वेज, यकीन मानिए फायदे देख दोबारा कभी हाथ नहीं लगाएंगे

कुछ लोग शुद्ध शाकाहारी होते हैं और कुछ को मीट-मांस, चिकन-मटन खाने से प्यार होता है। नॉन वेजिटेरियन को इन फूड्स को छोड़ना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, सिर्फ एक महीने के लिए नॉन-वेज छोड़कर आप कई तरह के बेनिफिट्स पा सकते हैं। इस दौरान आपकी बॉडी में जिस तरह के बदलाव आएंगे, उन्हें देखकर यकीन मानिए आप कभी भी नॉन-वेज को हाथ तक नहीं लगाएंगे। नॉन-वेज बंद करने से दिल की सेहत दुरुस्त होती है, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी कम होता है।

आइए जानते हैं 1 महीने अगर नॉन-वेड फूड्स छोड़ दिया जाए तो शरीर में क्या-क्या बदलाव आएंगे-

तेजी से कम होगा वजन
प्लांट बेस्ड फूड्स खाने से वजन कम होता है। नॉन वेज की तुलना में इनमें कम कैलोरी और हाई फाइबर पाया जाता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन पर कंट्रोल रहता है।

कब्ज की छुट्टी
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक,  अगर आप सिर्फ एक महीने ही नॉनवेज छोड़कर प्लांट-बेस्ड फूड्स का सेवन शुरू कर दें तो सेहत को कई फायदे होंगे। चूंकि वेजीटेरियन फूड्स में जबरदस्त फाइबर पाए जाते हैं. ये पाचन को बेहतर बनाकर कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। इससे बाउल मूवमेंट भी बना रहता है और डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल
एनिमल बेस्ड फूड्स में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट ज्यादा पाया जाता है। जो हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन जाते हैं। अगर सिर्फ एक महीने के लिए ही इन्हें छोड़ दिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक कंट्रोल में आ जाता है। प्लांट-बेस्ड फूड्स ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारता है।

इंफ्लेशन की समस्या से छुटकारा
मांस-मछली, प्रोसेस्ड मीट खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। ऐसे में इनसे दूरी बनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ये कई तरह के क्रोनिक बीमारियों से भी संबंधित होता है।

एनर्जी बढ़ेगी जबरदस्त
प्लांट-बेस्ड फूड्स से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। शरीर में विटामिन, मिनरल्स, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं. ये शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाकर आलस और सुस्ती को दूर करते हैं। मांसाहारी फूड्स
में ऐसा नहीं होता है. इन्हें खाने के बाद आलस, सुस्ती आती है।

RELATED ARTICLES

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

बच्चे की मालिश कितनी फायदेमंद? डॉक्टरों ने बताया सच

नवजात शिशुओं की मालिश को लेकर हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। अक्सर यह माना जाता है कि नियमित मालिश से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments