Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य रोजाना करें एक कीवी का सेवन, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

रोजाना करें एक कीवी का सेवन, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

कीवी डाइटरी फाइबर और विटामिन- सी का शक्तिशाली स्रोत है, जो विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। डाइटरी फाइबर पाचन क्रिया को मजबूती देने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और वजन घटाने में मदद करता है, जबकि विटामिन- सी प्रतिरक्षा में सुधार करने, अस्थमा के इलाज में सहायता करनेऔर मुक्त कणों से लडऩे जैसे लाभ देने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना एक कीवी का सेवन करने से आपको ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।

अस्थमा रोगियों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में है सहायक
कीवी में मौजूद विटामिन- सी की उच्च मात्रा अस्थमा के इलाज में मदद कर सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि इसके सेवन से घरघराहट और अस्थमा से पीडि़त बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। कीवी अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों में सुधार लाने में सक्षम है। यह फल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में भी बेहतरीन काम करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लडऩे में मदद करता है और लाभकारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को बढ़ावा देता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक
कीवी पोटेशियम से भरपूर होती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। अध्ययनों के मुताबिक, हर दिन 4,069 मिलीग्राम पोटेशियम का सेवन करने वाले व्यक्तियों में हृदय रोग से मृत्यु का जोखिम 49 प्रतिशत कम होता है। कीवी ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में भी मदद करती है। इसका सेवन प्लेटलेट सक्रियता और प्लाज्मा लिपिडसी के स्तर को कम करने में सहायक है। ये 2 कारक हैं, जो हृदय संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

मधुमेह रोगियों के लिए है फायदेमंद
कीवी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो इसे मधुमेह के रोगियों के लिए एक आदर्श फल बनाती है। 100 ग्राम कीवी में महज 5 ग्राम ग्लूकोज होता है, जिसका रक्त ग्लूकोज पर इसका प्रभाव कम पड़ता है। एक मीडियम कीवी में 11 ग्राम काब्र्स भी होते हैं, जो कि अधिकांश अन्य फलों की तुलना में कम होता है। फल में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

वजन घटाने में है कारगर
आजकल ज्यादातर लोग बहुत तैलीय और बाहरी चीजें का सेवन करने लगे हैं, जिसकी वजह से वजन बढने की समस्या आम हो चुकी है। ऐसे में कीवी का सेवन बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसका कारण है कि कीवी एक कम कैलोरी वाला फल है और इसमें वसा की मात्रा भी कम होती है। इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर होता है। यह सभी गुण वजन घटाने वाले के लिए इसे आदर्श बनाते हैं।

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है कीवी
त्वचा के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें आवश्यक विटामिन्स शामिल होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण रूखी और सेंसटिव त्वचा के लिए उपयुक्त होता है। त्वचा को स्वस्थ रखने, नमी बनाए रखने, मुंहासों को दूर करने और त्वचा को सूरज की पराबैंगनी किरणों से बचाने के लिए कीवी का सेवन सहायक हो सकता है।

RELATED ARTICLES

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

बच्चे की मालिश कितनी फायदेमंद? डॉक्टरों ने बताया सच

नवजात शिशुओं की मालिश को लेकर हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। अक्सर यह माना जाता है कि नियमित मालिश से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments