Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो होगा मुंबई जैसा हमला,...

सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो होगा मुंबई जैसा हमला, पुलिस को आई कॉल से मचा हडकंप

नई दिल्ली- पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कोई उसे शक की नजरों से देख रहा है, तो कोई उसके प्यार को सच्चा बता रहा। इस बीच, मुंबई में एक सनसनीखेज धमकी भरी कॉल की गई है। इसमें फोन करने वाले ने कहा है कि यदि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत को 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसे अटैक के लिए तैयार रहना होगा।

मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को यह फोन कॉल 12 जुलाई को आया था। इस कॉल के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और कॉल के बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है। ‘एएनआई’ के अनुसार, सीमा हैदर का जिक्र करते हुए जिसने फोन कॉल की, उसने उर्दू भाषा में बात कही। उसने यह भी कहा कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो भारत का नाश होगा।
सीमा हैदर अपने लवर सचिन मीणा के साथ भारत में रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ आई है। वह दावा कर रही है कि पाकिस्तान की है और नेपाल के रास्ते भारत में आई।

उसके पति ने भी मीडिया के जरिए पत्नी को वापस पाकिस्तान भेजने की भारत सरकार से अपील की है। वहीं, सीमा ने कहा है कि वह हिंदू धर्म अपनाएगी और भारत में ही अपने प्रेमी के साथ रहेगी। सीमा के पति ने बताया कि उसने सऊदी अरब जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था, लेकिन वह बच्चों को लेकर हिंदुस्तान पहुंच गई। सीमा के पति गुलाम हैदर जखरानी ने सोशल मीडिया के जरिये और भारतीय मीडिया से संपर्क करके पत्नी-बच्चों से बिछडऩे का दर्द बयां किया। उसने कहा कि वह सबकुछ भूलकर सीमा को अपनाने के लिए तैयार है। उसने भारत और पाकिस्तान की सरकार से मदद मांगी है।

भारत आने के बाद सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों को जमानत भी मिल गई थी। अदालत ने यह भी आदेश दिया था कि जब तक मामले की सुनवाई चल रही है तब तक सीमा अपना घर नहीं बदलेगी और सचिन के साथ रहेगी।

जेल से बाहर आने के बाद अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों को लेकर सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके की मीना ठाकुरन कॉलोनी में स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचा था। सीमा के साथ रह रहे उनके चार बच्चे भी उसके साथ गए थे। सीमा और सचिन साल 2019 में पब्जी खेलते समय संपर्क में आए थे और फिर दोनों धीरे-धीरे करीब आते गए। इसके बाद सीमा ने भारत आने का फैसला कर लिया। उस दौरान सीमा का पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!