Monday, June 8, 2026
Home उत्तराखंड मानसून में गीले कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

मानसून में गीले कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

मानसून में नमी का स्तर बढऩे के साथ-साथ कई दिनों तक धूप नहीं निकलती है। ऐसे में अगर कपड़े ढंग से नहीं सूखते हैं तो उनमें से बदबू आने या फफूंद लगने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। वैसे कुछ लोग वॉशिंग मशीन ड्रायर की मदद से कपड़े सुखाकर इस समस्या से छुटकारा पा लेते हैं, लेकिन जिनके पास ड्रायर नहीं है, उनके लिए मानसून में कपड़े सुखाना मुश्किल हो जाता है। आइए इसके लिए कुछ टिप्स जानते हैं।

एक साथ ज्यादा कपड़े धोने से बचें
जिन लोगों के पास वॉशिंग मशीन है या फिर समय की कमी है, वे एक साथ कपड़े धोना सही समझते हैं, लेकिन मानसून में ऐसा करने से बचें। इससे आपको न सिर्फ कपड़ों को सुखाने में, बल्कि उन्हें रस्सियों पर फैलाने में भी दिक्कत आ सकती है। इसके अतिरिक्त अगर आप इन कपड़ों को कमरों में फैलाते हैं तो इससे पूरा कमरा बिखरा-बिखरा लगता है, इसलिए अपने रोजाना के पहने गए कपड़ों को धोएं ताकि उन्हें सुखाना आसान हो।

अच्छे से निचोड़े कपड़े
अगर आप हाथ से कपडों को धोते हैं तो उन्हें सुखाने से पहले अच्छी तरह से निचोड़ें क्योंकि उनमें पानी रह गया तो उन्हें सूखने में काफी समय लग सकता है। जैसे कि अगर आप कोई चादर या फिर बड़ा कपड़ा धो रहे हैं तो परिवार के किसी सदस्य को एक कोना पकड़ाएं और आप दूसरे कोने को पकडक़र इसे अच्छी तरह निचोड़ दें। इसके बाद इसे रस्सी पर सही से फैला दें।

स्टैंड का करें इस्तेमाल

स्टैंड की मदद से आप मानसून के दौरान गीले कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं। दरअसल, इसे घर के अंदर किसी भी कमरे में रखा जा सकता है और इसमें कपड़ों को टांगकर पंखे के नीचे आसानी से सुखाया जा सकता है। बस जब भी आपको लगे कि धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है तो कपड़े धोने के बाद उन्हें कपड़े के स्टैंड पर लटका दें ताकि यह पूरी तरह से सूख जाएं।

हीटर का करें इस्तेमाल

आमतौर पर हीटर का इस्तेमाल कमरे की ठंडक को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन जब बारिश में कपड़े सुखाने हों तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से कमरे में सुखाए गए कपड़ों में बची हुई नमी कम हो जाएगी। अगर आपकी कोई जींस या फिर कोई भी मोटा कपड़ा कहीं से गीला रहा गया है तो एक कमरे में हीटर चालू करें और उसके आगे गीले कपड़ों को फैला दें।

लाइन ड्राइंग है बेहतर तरीका

जब आपको लगे कि बारिश नहीं आने वाली है तो लाइन ड्राइंग कपड़े सुखाने का एक आसान तरीका है। इसके लिए पहले एक खुले मैदान (जो भी आपके घर के पास मौजूद हो) में कुछ रस्सियों को कसकर बांधें और इनका इस्तेमाल कपड़ों को सुखाने के लिए करें। इस तरह कपड़ों को न सिर्फ सही से जगह मिलती है, बल्कि वे अच्छी तरह सूख भी जाते हैं। मानसून में कपड़ों की दुर्गंध दूर करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

RELATED ARTICLES

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

नैनीताल के विकास को मिली रफ्तार, सीएम ने 96.71 करोड़ की परियोजनाएं कीं समर्पित

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments