Monday, March 9, 2026
Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों से आज से स्‍वतंत्रता दिवस तक हर...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों से आज से स्‍वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया

देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरु हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी देशवासियों से 13 से 15 अगस्‍त तक चलने वाले इस अभियान में भाग लेने और हर घर तिरंगा डॉट कॉम वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि तिरंगा स्‍वतंत्रता और राष्‍ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय भावनात्‍मक रूप से तिरंगे से जुडा हुआ है और यह राष्‍ट्र की प्रगति के लिए और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। अभी तक एक करोड़ 30 लाख से अधिक लोग तिरंगे के साथ फोटो अपलोड कर चुके हैं।  

प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्‍प्ले फोटो बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के साथ जनता के संबंध और प्रगाढ होंगे।

केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्रालय ने कहा है कि तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करके हर व्‍यक्ति इस अभियान में शामिल हो सकता है। इसका उद्देश्‍य सामूहिक और जन-भागीदारी को बढाकर आजादी के अमृत महोत्‍सव का जश्न मनाना है। इस पहल के तहत डाक विभाग को अच्‍छी गुणवत्‍ता के राष्‍ट्रीय झंडे बेचने और वितरित करने की जिम्‍मेदारी दी गई है।

संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन ने कहा कि डाक विभाग अब तक 55 लाख झंडे डाकघरों के माध्यम से भेज चुका है। वस्त्र मंत्रालय एक करोड़ 30 लाख झंडे राज्यों को भेज चुका है। श्री मोहन ने कहा कि राज्यों के स्व-सहायता समूह करोड़ों झंडे तैयार कर रहे हैं जो झंडा निर्माण में हमारी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। पिछले महीने आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने हर घर तिरंगा परंपरा इस वर्ष भी जारी रखने की अपील की थी।

RELATED ARTICLES

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

Recent Comments