Saturday, June 13, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेशभर में बारिश का कहर जारी, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और...

प्रदेशभर में बारिश का कहर जारी, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में की गई अवकाश की घोषणा

देहरादून- दून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं।

इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में आज (सोमवार) छुट्टी रहेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी कर छुट्टी की घोषणा की है।मौसम विभाग की ओर से 14 अगस्त को तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ जिले भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों समेत सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी रखने का फैसला लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा, जिला प्रशासन की ओर से जिले के कई इलाकों में भूस्खलन होने से अप्रिय घटना होने की संभवना जताई है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों और एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

संवेदनशील पहल: असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार व्यवस्था

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के...

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले- जसपाल राणा की कमी हमेशा खलेगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित और भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

संवेदनशील पहल: असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार व्यवस्था

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के...

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले- जसपाल राणा की कमी हमेशा खलेगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित और भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया...

कॉमेडी का तड़का लेकर लौटे अक्षय-परेश-सुनील, ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। करीब...

Recent Comments