Saturday, October 24, 2026
Home स्वास्थ्य क्या चॉकलेट से होते हैं पिंपल्स? त्वचा विशेषज्ञों ने बताया सच

क्या चॉकलेट से होते हैं पिंपल्स? त्वचा विशेषज्ञों ने बताया सच

चॉकलेट देखकर किसका मन नहीं ललचाता है. बच्चे हो या बड़े हर किसी की यह फेवरेट होती है, लेकिन कुछ रिसर्च में दावा किया जा रहा है कि चॉकलेट खाने से चेहरे पर कील-मुहांसें और पिंपल्स निकलते हैं. आमतौर पर यही सुनने को मिलता है कि ज्यादा ऑयली खाने से कील-मुंहासों की समस्या होती है लेकिन चॉकलेट इसका कारण बन सकता है यह शायद ही किसी ने सोचा होगा. आइए लंदन के स्किन स्पेशलिस्ट से जानते हैं क्या है इसकी हकीकत…

क्या चॉकलेट से मुंहासे निकलते हैं
1960 के दशक में, चॉकलेट और मुंहासे के बीच संबंध का पता लगाने के लिए कई स्टडी की गई. अब तक किए गए सबसे बड़ी स्टडी में सिर्फ 65 लोगों को ही शामिल किया गया. जिसमें पाया गया कि मुंहासों और चॉकलेट के बीच कोई कनेक्शन नहीं है. हालांकि, इस स्टडी की काफी आलोचना भी की गई।

चेहरे पर मुंहासों के लिए चॉकलेट को जिम्मेदार नहीं कहा जा सकता है लेकिन हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका असर इस पर जरूर पड़ता है. फैट, ऑयल, शुगर और डेयरी प्रोडक्ट्स से भरपूर चीजें इस तरह की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

टीनएज में चेहरे पर मुंहासे होने या उनके ठीक न होने का कारण अक्सर जेनेटिक होता है. दरअसल हमारी त्वचा में तेल पैदा करने वाली ग्रंथियों की साइज हमारे आनुवंशिकी पर निर्भर करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में खासकर महिलाओं में चेहरे पर मुंहासों की शिकायतें बढ़ी हैं, हालांकि, इसका कोई खास कारण सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि हम जिस तरह की लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं, वह हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं है, शायद मुंहासे होने का कारण भी यही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार स्टडी में पाया कि चॉकलेट खाने से 5 से अधिक पिपल्स हो सकते हैं. भले ही 5 पिपल्स कम लगे लेकिन इनके फटने के बाद इनकी संख्या बढ़ सकती है. डॉ ग्रेगोरी का कहना है कि जिन लोगों का चेहरा साफ है, अगर वे चॉकलेट ज्यादा खाने लगे तो उन्हें भी पिंपल्ल हो सकते हैं. डॉ. ग्रेगोरी का कहना है कि चॉकलेट मुंहासों को बद से बदतर बना सकती है।

क्या डार्क चॉकलेट से खराब हो सकता है चेहरा
स्टडी में दावा किया गया है कि चॉकलेट कील-मुंहासों का एकमात्र कारण नहीं हो सकता है. इसके लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं. इसमें खानपान, जीन, वातावरण जैसे कई कारण हैं. हालांकि डॉ. अस्वानोदा का कहना है कि उनकी स्टडी में डार्क चॉकलेट खाना घावों की संख्या के मामले में मुंहासे को बढ़ा सकता है।

कील-मुंहासों से कैसे बच सकते हैं
किंग्स कॉलेज लंदन के डॉ. डोव हार्पर का कहना है कि टउच्च कैलोरी, कम पोषक तत्व वाले फूड्स से शरीर में सूजन हो सकती है, लेकिन मुंहासे केवल उन लोगों में होंगे जिनकी जीन में समस्या है. उन्होंने कहा कि जिस तरह फलों और सब्जियों जैसे फूड्स शरीर के बाकी हिस्सों के लिए अच्छा है, ठीक उसी तरह यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है. हमारे शरीर के सभी अंग एक-दूसरे की मदद से काम करते हैं, जो चीजें आपके दिल, पेट और दिमाग के लिए अच्छी हैं, वे आपकी त्वचा के लिए भी अच्छी होती हैं।

RELATED ARTICLES

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

बार-बार मुंह सूखने के पीछे हो सकती हैं ये 6 वजहें, जानें कब सतर्क होने की जरूरत

क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!