Sunday, June 21, 2026
Home उत्तराखंड सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जाएगा तिरंगा अभियान

सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जाएगा तिरंगा अभियान

देहरादून। आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिये प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ मनाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही तिरंगा अभियान में अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। जिसके सफल आयोजन के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर वर्चुअल माध्यम से विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में स्वाधीनता दिवस को बड़े महोत्सव के रूप में मनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ अनिवार्य रूप से मनाया जायेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में 11 से 14 अगस्त के बीच किसी भी एक दिन तिरंगा अभियान आयोजित किया जायेगा। जिसमें हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इस अभियान में स्कॉउट एंड गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस, एवं एनसीसी के कैडेट्स की भागीदारी अनिवार्य रूप से रहेगी।

इसके अलावा जनपद व ब्लॉक स्तर पर आयोजित तिरंगा अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। जिसके सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। डा. रावत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जायेगी। जिसमें तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत, चित्रकला, भाषण, गायन व नाटक प्रतियोगिताएं तथा गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ व स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया जायेगा ताकि उन्हें आजादी के लिये अपने प्राणों की बाजी लागाने वाले बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाओं के बारे में जानकारी मिल सके।

वर्चुअल बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज, संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा रघुनाथ लाल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

श्रमिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम, धामी ने 4,400 लाभार्थियों को वितरित की आर्थिक सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई ‘मां इंटी बंगारम’, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और...

वेट लॉस के लिए चावल से दूरी बनाना कितना फायदेमंद, एक्सपर्ट्स ने बताया

वजन घटाने और फिट रहने की चाह में कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से चावल को हटाने का फैसला करते हैं। आम धारणा...

Recent Comments