Sunday, August 9, 2026
Home स्वास्थ्य सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा डीएलआरसी की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ 

सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा डीएलआरसी की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ 

देहरादून। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर (डीएलआरसी) में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस सम्बन्ध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर में प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम के साथ सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्ट अप पॉलिसी की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के कॉर्पस फण्ड के लिए 2.12 करोड़ रूपये के धनराशि की मांग पर अनुमोदन दिया।बैठक में जिलाधिकारी देहरादून, दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के निदेशक एन रविशंकर, नपच्याल, बी के जोशी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

क्या सोया चाप है सेहत के लिए फायदेमंद? जानें इसके लाभ और जोखिम

आज के समय में सोया चाप फास्ट फूड और रेस्टोरेंट मेन्यू का लोकप्रिय हिस्सा बन चुकी है। खासकर शाकाहारी लोगों के बीच इसे प्रोटीन...

वेट लॉस के लिए रोटी छोड़ें या नहीं? विशेषज्ञों ने बताया सच

अक्सर वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग सबसे पहले अपनी डाइट से रोटी को बाहर कर देते हैं। उनका मानना होता है कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया जायजा

देहरादून-  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को...

पेंशन लाभार्थियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने जारी किए ₹146 करोड़ 32 लाख

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को...

ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, जानें स्ट्रीमिंग डेट

कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए तैयार है। जून 2026 में रिलीज हुई...

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

Recent Comments