Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य बिना हिले-डुले लंबे समय तक बैठकर करते हैं काम, तो हो जाएं...

बिना हिले-डुले लंबे समय तक बैठकर करते हैं काम, तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है दिल का खतरा

अगर आप बिना हिले-डुले लगातार एक ही जगह बैठकर काम करते हैं, कई-कई घंटे टीवी देखते हैं, बैठकर गपशप लड़ा रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि खुद को बीमार तो बना रही रहे हैं, हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। दरअसल, जिस तरह हमारा खानपान, काम करने का तरीका, मोबाइल-गैजेट्स यूज करना सबकुछ बदल रहा है, ऐसे में एक्टिव लाइफस्टाइल की सबसे ज्यादा जरूरत है।

जब हम बिना किसी मूवमेंट के एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा देर बैठने से एथेरोस्क्लेरोसिस भी हो सकता है, जिससे धमनियों में प्लाक बनने लगता है. यह दिल के दौरे का जोखिम और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

इन गलतियों से बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल-
दरअसल, जब हम एक्टिव लाइफस्टाइल नहीं अपनाते हैं। एक्सरसाइज, वॉकिंग जैसी चीजें हमारी दिनचर्या का हिस्सा नहीं होती हैं। डेस्क जॉब के दौरान कुछ समय में मूवमेंट नहीं करते हैं या कुछ कदम नहीं चलते  हैं तो बता दें कि
इससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बैड कोलेस्ट्रॉस का लेवल बढ़ सकता है।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट-
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हमारी डेली रूटीन धीरे-धीरे बदल रही है। आज ज्यादातर लोग एख ही जगह बैठकर अपना ज्यादा समय बिता रहे हैं। एक एक्टिव लाइफस्टाइल काफी आम हो गई है. कई लोग लगातार डेस्क पर बैठे हैं तो कुछ स्क्रीन के सामने समय बिता रहे हैं, यात्रा के दौरान भी लंबे समय तक लोग बैठे रहते हैं। ज्यादा देर तक बैठे रहना एकदम धूम्रपान के खतरों की तरह ही है. क्योंकि लंबे समय तक बैठे रहने से दिल की सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। इससे हार्ट डिजीज बढ़ जाता है. इसका साफ मतलब है कि ज्यादा देर तक बैठे रहने से दिल का खतरा बढ़ सकता है।

बैठे रहने से बढ़ सकती है हार्ट से जुड़ी ये समस्याएं-

एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा-
एथेरोस्क्लेरोसिस, धमनियों में प्लाक का निर्माण, दिल की एक ऐसी बीमारी है, जो लगातार बैठे रहने से बढ़ सकती है। जब ब्लड सर्कुलेशन कम होता है तो बॉडी में फैट जमा हो जाता है। इससे इसे साफ करने का तंत्र कम काम करता
है, जो एथेरोस्क्लेरोसिस को तेजी से बढ़ा सतका है. इससे धमनियां सिकुड़ सकती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन का बिगड़ना-
लंबे समय तक बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। निचले अंगों में यह समस्या ज्यादा होती है. इससे ब्लड क्लॉटिंग, डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) हो सकता है. इससे दिल के दौरे का खतरा बढ़ सकता है। ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने के लिए लगातार बैठने से बचना चाहिए और नियमित तौर परएक्सरसाइज करनी चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर-
लंबे समय तक बैठे रहने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. फिजिकल एक्टिविटी कम होने से ब्लड सर्कुलेशन में कमी आती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यह हार्ट डिजीज का प्रमुख कारण हो सकता है।

मोटापे का खतरा
अगर आप ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है, मोटापे की समस्या हो सकती है। ज्यादा वजन दिल पर अतिरिक्त दबाव बनाता है, जिससे हार्ट डिजीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. बैठने के समय को कम करने के साथ ही आपको एक्सरसािज, और वजन कम करने पर फोकस करना
चाहिए।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है-
लगातार बैठने से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ सकता है। जिसकी वजह से एथेरोस्क्लेरोसिस बढ़ सतका है। यह हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकता है.  के विकास में योगदान कर सकता है और हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments