Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य वर्कलोड ने बढ़ा दिया है मेंटल स्ट्रेस तो इस फॉर्मूले पर करें...

वर्कलोड ने बढ़ा दिया है मेंटल स्ट्रेस तो इस फॉर्मूले पर करें अमल, दूर हो जाएगी हर टेंशन

वर्कलोड का बढ़ता प्रेशर तनाव बढ़ाने का काम कर रहा है। कई बार काम के चक्कर में हम खुद को ही भूल जाते हैं। इससे काम भी सही तरह नहीं हो पाता है। जिसका असर हमारी मेंटल हेल्थ पर भी देखने को मिलता है।

साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक, ग्रोथ और इंक्रीमेंट समेत कई कारणों से हम तनाव को खुद पर हावी कर लेते हैं। इससे अंदर गिल्ट, एंग्जाइटी, लॉस ऑफ सेल्फ रिस्पेक्ट और अपने से ही नाराजगी हो जाती है. कई बार खुद का आंकलना करना भी इसकी वजह हो सकती है।

जिससे कोई भी खुद को इनसिक्योर समझ लेता है। ऐसे में खुद को इससे बाहर लाने के लिए लाइफ में कुछ बातों को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं…

नींद से समझौता न करें-
दिनभर काम करने के बाद नींद भी भरपूर होनी चाहिए. यह आपकी मेंटल हेल्थ समेत ओवरऑल हेल्थ के लिए इंपॉर्टेंट होती है। नींद और मानसिक सेहत एक-दूसरे से जुड़े हैं। अगर नींद पूरी न हो तो मूड स्विंग, गुस्सा, उदासी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, 7 घंटे से कम नींद दिमाग की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसलिए बिना पूरी नींद लिए स्क्रीन से दूरी बनाए रखें। सोने और उठने का एक प्रॉपर समय बनाएं।

एक्सरसाइज से करें दोस्ती-
चाहे घर या ऑफिस…कहीं भी कुछ देर ही सही एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। लगातार काम करने से पीठ, कंधों, कमर औऱ गर्दन पर उसका असर पड़ता है। ऐसे में एक्सरसाइज से दोस्ती शरीर को दर्द और ऐंठन से राहत दे सकती है। सिंपल मूव्स के जरिए आप बॉडी को रिलैक्स बना सकते हैं। एक घंटे बैठने के बाद कुछ देर जरूर टहलें।

कम से कम फोन चलाएं-
दिनभर फोन में लगे रहना भी मेंटल समस्या को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए सिर्फ बहुत इंपॉपर्टेंट कॉल्स ही एक्सेप्ट करें। रात को सोने से पहले अगर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे मेलाटॉनिन हार्मोन प्रभावित होता है, जिसका सीधा कनेक्शन नींद से है। अगर सुबह उठते ही फोन देखने लगते हैं तो इससे अलर्टनेस और मूड बूस्टिंग नहीं हो पाता है।

खुद के लिए ना कहना भी जरूरी-
अगर ओवर बर्डन फील हो रहा है तो वर्कलोड से बचने की कोशिश करें। मेंटली तौर पर टायर्ड होने से काम पर फोकस नहीं हो पाएगा। ऐसे में खुद का ख्याल जरूरी हो जाता है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ना कहना भी सीख लेना चाहिए। काम के दौरान थकान फील होने पर दूसरे प्रोजेक्ट्स को हाथ में न लें और खुद को कुछ समय रिलैक्स करने के लिए ब्रेक लें।

दिमाग फ्रेश रखने रेगुलर ब्रेक्स  भी जरूरी-
लगातार एक जगह ही काम करने की बजाय उनकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर होती है, जो काम से ब्रेक लेकर खुद पर भी समय देते हैं। इससे दिमाग फ्रेश होता है और नए आइडियाज आते हैं। इसलिए कुछ देर काम करने के बाद कॉफी ब्रेक जरूरी होता है। कुछ समय कलीग्स से बातचीत में भी बिताएं। कम्युनिकेशन गैप खत्म होने से कई तरह की समस्याएं आती हैं।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments