Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत की, बोले- प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रतिस्‍पर्धा और चुनौतियां जीवन में प्रेरणा का काम करती हैं। लेकिन प्रतिस्‍पर्धा स्‍वस्‍थ होनी चाहिए। उन्‍होंने छात्रों को दूसरों से प्रतिस्‍पर्धा करने के बजाय खुद से प्रतिस्‍पर्धा करने को कहा। नई दिल्‍ली में आज परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम के जरिए विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों से बातचीत के दौरान श्री मोदी ने कहा कि अगर जीवन में कोई चुनौती न हो तो जीवन प्रेरणाहीन और हतोत्‍साहित करने वाला बन जाता है। उन्‍होंने कहा कि कुछ अभिभावक अपने विजिटिंग कार्ड के रूप में अपने बच्‍चों के साथ रिपोर्ट कार्ड की तरह व्‍यवहार करते हैं। यह अच्‍छी बात नहीं है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बच्‍चों को किसी प्रकार के दबाव को झेलने के अनुकूल बनाया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि तनाव जीवन का हिस्‍सा है। हर किसी को इससे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों के तनाव को कम करने में शिक्षकों की एक महत्‍वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच का संबंध पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या से परे होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की चुनौतियों से अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा समेकित रूप से निपटा जाना चाहिए।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिटनेस के लिए संतुलित आहार और व्‍यायाम बहुत आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वस्‍थ मस्तिष्‍क के लिए के लिए स्‍वस्‍थ शरीर का होना बहुत जरूरी है। श्री मोदी ने कहा कि पर्याप्‍त नींद भी इसके लिए बहुत आवश्‍यक है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को निर्णय लेने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भ्रम की स्थिति में इसे लेकर चर्चा करनी चाहिए और इसका समाधान तलाश कर आगे बढने की आवश्‍यकता है। श्री मोदी ने कहा कि बच्‍चों को अभिभावकों के बीच विश्‍वास की कमी नहीं होनी चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि छात्रों को अधिक से अधिक प्रश्‍नों का उत्‍तर लिखने का अभ्‍यास करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि अगर आप अभ्‍यास करेंगे तो परीक्षा केन्‍द्र का अधिकतर तनाव जाता रहेगा।

 

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि भारत युवाओं के नेतृत्‍व में एक विकसित राष्‍ट्र बनेगा। उन्‍होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम एक जन आंदोलन बन चुका है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!