Tuesday, September 8, 2026
Home उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री

सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य में ‘उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान’ के माध्यम से उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित करने का कार्य प्रारंभ किया है। हम विभिन्न भाषाओं में ग्रंथ प्रकाशन के लिए ‘वित्तीय सहायता योजना’ के तहत साहित्यकारों को अनुदान भी प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के उत्कृष्ट साहित्यकारों को ‘साहित्य भूषण’ और ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से भी सम्मानित करने का कार्य कर रही है। जिसके अंतर्गत हाल ही में हमने पाँच-पाँच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है। हम युवा पीढ़ी को भी साहित्य के प्रति आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर से जुड़ सकें और उसे आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

शनिवार को मुख्यमंत्री हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में QUA द्वारा आयोजित डेरा कवि सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे |
कवि सम्मेलन में मौजूद प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास सहित सभी कवियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं और उनकी कविताएं समाज को दर्पण दिखाने का काम करती हैं। जब समाज उलझनों से घिरता है, तब कवि अपनी लेखनी से न केवल समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम करते हैं,बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को भी तभी गति मिली जब हमारे कवियों और रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी देवभूमि की यह पावन धरा सदियों से रचनात्मकता का अद्भुत केंद्र रही है, जहाँ विचारों की ज्योति ने हर युग में समाज को प्रेरित किया है। श्री अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध हों या सुमित्रानंदन पंत जी हों, गिर्दा हों या नागार्जुन हों, उत्तराखण्ड की वादियों में लिखी इन सबकी रचनाएं हमारे यहां आज भी गूंजती हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड में जहां एक ओर हिमालय की ऊंची- ऊंची चोटियों से नए-नए विचारों की ऊँचाइयाँ जन्म लेती हैं और नदियों की कल-कल में छंद की लय छिपी होती है।

इस अवसर पर श्री भरत कुकरेती, श्री मयंक अग्रवाल, श्री आशुतोष, श्री कुशल कुशलेन्द्र, श्री सुदीप भोला, सुश्री कविता तिवारी, श्री रमेश मुस्कान और Quaa संस्था के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में अपात्र पाए गए

देहरादून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। इसको लेकर सोमवार...

एमडीडीए लगा रहा पौधे नहीं, हरित भविष्य की मजबूत नींव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली...

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, वे गढ़ते हैं देश का भविष्य- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मच्छर व दूषित पानी से फैलने वाले रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गाइडलाइन

देहरादून। बरसात में जल जनित एवं मच्छर जनित संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाती है। डायरिया, पेचिश, टायफायड, हैजा, पीलिया एवं हेपेटाइटिस जैसे जल जनित...

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में अपात्र पाए गए

देहरादून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। इसको लेकर सोमवार...

एमडीडीए लगा रहा पौधे नहीं, हरित भविष्य की मजबूत नींव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली...

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, वे गढ़ते हैं देश का भविष्य- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!