Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय सीमा हैदर ने पीएम मोदी और योगी से लगाई मदद की गुहार,...

सीमा हैदर ने पीएम मोदी और योगी से लगाई मदद की गुहार, कहा- पाकिस्तान गई तो मारी जाऊंगी

ग्रेटर नोएडा- पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मामले में अब एक के बाद एक नए मोड़ आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही सीमा के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

सब सीमा से यही जानना चाहते हैं कि एटीएस ने उनसे क्या पूछताछ की, क्या सीमा सब कुछ सच बोल रही है या उनके बयानों में कोई विरोधाभास है। अगर सीमा को वापस भेज दिया जाएगा तो उसके साथ क्या होगा। क्या सीमा वापस जाना चाहती है या नहीं? कई सारे सवाल हैं और सीमा एक एक कर सवालों के जवाब दे रही है।

सीमा ने सवालों का जवाब देते हुए मोदी और योगी से गुहार लगाई है कि उसे पाकिस्तान ना भेजा जाए नहीं तो वह मौत के मुंह में चली जाएगी। उसे चाहे जहां रखे भारत में लेकिन उसे सचिन और उसके बच्चों के साथ यही रखें। सीमा ने यह भी बताया कि उसका भाई 2022 में पाकिस्तानी आर्मी में भर्ती हुआ लेकिन वह सबसे निचले रैंक पर है।

उसने बताया कि जो उसके चाचा की बात आ रही है कि वह पाकिस्तानी आर्मी में थे, तो वो उसके पैदा होने से पहले थे। सीमा ने बताया कि उसकी शादी पशुपतिनाथ मंदिर में हुई जबकि मंदिर की देखरेख करने वाले ट्रस्ट के प्रवक्ता का कहना है की मंदिर में कोई शादी नहीं होती है।

तमाम सवालों के जवाब देते हुए सीमा हैदर खुद को सिर्फ इस बात का दोषी बताती है कि उसने गलत तरीके से भारत में एंट्री की। लेकिन वह कहती है कि उसे यह सब कुछ सचिन के प्यार के लिए किया और वह सचिन के बिना नहीं रह सकती। उसका कहना है कि कोई भी फ्लाइट पाकिस्तान से नेपाल सीधे नहीं जाती। इसलिए शारजाह होकर उसे नेपाल आना पड़ा।

सीमा हैदर खुद को बेगुनाह बताती है और कहती है कि वह कोई जासूस नहीं है। अगर वह पाकिस्तान वापस गई तो मौत के मुंह में चली जाएगी, इसीलिए उसे यहीं रहने दिया जाए। उसने बताया कि पाकिस्तान में हालात बद से बदतर हैं, सचिन की भले ही कमाई 13000 की हो, लेकिन वह पाकिस्तान से 3 गुना है।

बहुत सारे सवालों के जवाब देते हुए सीमा बस यही कहती है कि उसे वापस मत भेजो, यहीं रहने दो। वीजा नहीं मिल रहा था इसलिए उसने यह रास्ता अपनाया। फिलहाल सूत्रों की मानें तो कहीं ना कहीं सीमा को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू हो चुकी है और इस बात से सीमा काफी डरी हुई हुई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!