Thursday, August 13, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री मोदी के 29 जनवरी को होने वाले 'परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम...

प्रधानमंत्री मोदी के 29 जनवरी को होने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए रिकॉर्ड 22.6 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया

29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सातवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अब तक  22.6 करोड़ से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है। शिक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने 12 दिसम्‍बर से इस वर्ष 12 जनवरी तक छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के साथ अध्‍यापकों और अभिभावकों से भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए माय गव (My gov) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। मंत्रालय ने बताया कि माय गव (My gov) पोर्टल पर मिले प्रश्‍नों के आधार पर दो हजार पचास प्रतिभागी चुने जाएगें। इन प्रतिभागियों को एक विशेष किट प्रदान की जाएगी। इस किट में प्रधानमंत्री की पुस्‍तक – एग्‍जाम वॉरियर्स के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण के साथ प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

 

इस वर्ष प्रधानमंत्री के साथ चार हजार से अधिक विद्यार्थी चर्चा करेंगे। ये कार्यक्रम दिल्‍ली के भारत मंडपम में होगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में, श्री मोदी परीक्षा के तनाव से मुक्त होने और विद्यालय के बाद के जीवन पर देश-विदेश के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा करते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए तनाव-मुक्त वातावरण तैयार करने के प्रयोजन से आयोजित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

भोजन के बाद सौंफ-मिश्री खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

खाने के बाद सौंफ और मिश्री परोसने की परंपरा भारतीय खान-पान का हिस्सा रही है। घर हो या रेस्टोरेंट, भोजन खत्म होने के बाद...

जल जीवन मिशन की समीक्षा कर सीएम धामी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना...

तकनीकी नवाचारों से मजबूत होगी आपदा प्रबंधन व्यवस्था- डीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़...

Recent Comments