Sunday, October 25, 2026
Home राष्ट्रीय आयुष्‍मान कार्डों की बदौलत निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के घर...

आयुष्‍मान कार्डों की बदौलत निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के घर खर्च में एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई

सरकार ने कहा है कि आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जारी किए गए आयुष्‍मान कार्डों की बदौलत निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के घर खर्च में एक लाख 25 हजार करोड़  रूपये की बचत हुई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि इस योजना के अंतर्गत अभी तक तीस करोड़ आयुष्‍मान कार्ड जारी किए गए हैं।

सरकार के इस प्रमुख कार्यक्रम का लक्ष्‍य प्रत्‍येक लाभार्थी परिवार को दूसरे और तीसरे स्‍तर की अस्‍पताल, देखभाल के लिए हर वर्ष पांच लाख रुपये तक स्‍वास्‍थ्‍य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्‍मान कार्ड जारी करने की सूची में उत्‍तर प्रदेश पहले स्‍थान पर है जिसमें चार करोड़ 83 लाख कार्ड जारी किए हैं। तीन करोड़ 78 लाख कार्ड जारी करने के साथ मध्‍यप्रदेश का दूसरा स्‍थान है और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर है जिसने दो करोड़ 39 लाख आयुष्‍मान कार्ड जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

नेपाल में भारी बारिश से तबाही, 45 घर ध्वस्त, 95 लोगों को सुरक्षित निकाला

नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। गोरखा जिले में तेज...

गणपति विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम का निर्णय, यमुना में प्रतिमाएं विसर्जित नहीं होंगी

आगरा। गणपति उत्सव के समापन पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। यमुना नदी में प्रदूषण...

आम लोगों को राहत, चीनी की कीमत में गिरावट के बाद 58.50 रुपये किलो हुआ भाव

बड़े खरीदार अब रख सकेंगे 30 दिन का स्टॉक नई दिल्ली। चीनी की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!