Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य तेजी से कम करना चाहते हैं वजन तो आज से ही खाना...

तेजी से कम करना चाहते हैं वजन तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये देसी फल, डायबिटीज का है ये सबसे बड़ा दुश्मन

फल पोषक तत्वों का भंडार होते हैं. इन्हें खाने से सेहत दुरुस्त रहती है। रोजाना फलों के सेवन से कई तरह की परेशानियां शरीर से दूर रहती हैं. फलों में प्राकृतिक तौर पर कम कैलोरी पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सभी फलों में अमरूद  बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का रिस्क कम हो सकता है. रोजाना इनके सेवन से वजन भी तेजी से कम होता है. चूंकि सर्दियों में ये फल मिलता है तो इस वक्त करीब 30 रु. किलो के हिसाब से मार्केट में मिल रहा है। आइए जानते हैं वजन कम करने में अमरूद क्यों इतना फायदेमंद है…

कम कैलोरी
वेट लॉस में अमरूद आपकी काफी मदद कर सकता है। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है. इसमें काफी कम कैलोरी पाई जाती है. एक अमरूद में केवल 37-55 कैलोरी ही होती है. इनमें विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए वजन कम करने में ये फायदेमंद होता है।

प्रोटीन से भरपूर
अमरूद में भरपूर प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन और फाइबर दोनों ही पचने में लंबा वक्त लेते हैं. इससे पेट काफी देर तक भरा रहता है. अमरूद में हाई फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 100 ग्राम अमरूद में 5.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में कारगत होता है।

शुगर और कोलेस्ट्रॉल कम करे
अमरूद कम जीआई वाला फल है, जो वेट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है। यह ब्लड शुगर को बढऩे नहीं देता और हार्मोन को भी बैलेंस रखता है। डायबिटीज के मरीजों और बढ़े वजन वाले लोगों के लिे अच्छा हो सकता है. इसमें कोलेस्ट्रॉल भी काफी कम पाया जाता है, जो वजन कम करने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

लंबे समय तक भरा रहता है पेट
अमरूद में मौजूद गुण पेट को देर तक भरा रखने में मदद करते हैं, जिससे शरीर का फैट कम हो सकता है. वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित तौर पर अमरूद का सेवन करना चाहिए. शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अमरूद काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। हालांकि, किसी तरह की बीमारी में इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!