Monday, June 15, 2026
Home राष्ट्रीय भारत और दुनिया भर में मनाई जा रही है गुरु नानक जयंती,...

भारत और दुनिया भर में मनाई जा रही है गुरु नानक जयंती, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

गुरु नानक जयंती या गुरु पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म का प्रतीक है, जिन्होंने सिख धर्म की नींव रखी थी। इस वर्ष गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती है। गुरु नानक देव जी का जन्म नानकशाही कैलेंडर में कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन, दुनिया भर में श्रद्धालु प्रार्थना करते हैं। गुरु नानक देव का जन्म 1469 में वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के तलवंडी गांव में हुआ था, जिसे अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। इस अवसर को ‘प्रकाश पर्व’ के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन, सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में जाते हैं, सेवा में शामिल होते हैं और गुरु नानक के नाम पर लंगर में भाग लेते हैं। गुरुद्वारों में कीर्तन किया जाता है और इस दिन को गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर सिख भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने समानता और नि:स्वार्थ सेवा के मूल्यों पर बल दिया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी का मानना ​​था कि मानवता की सेवा भगवान की सेवा है और उन्होंने लोगों को प्रेम, शांति और करुणा के मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और शबद के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया। राष्ट्रपति ने लोगों से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करने और समानता, भाईचारे और सद्भाव के लिए स्‍वयं को समर्पित करने की अपील की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने गुरू नानक देव जी की जयंती पर लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा है कि नानक देव जी के उपदेश मानवता को एकता, समानता, सहिष्णुता और नि:स्वार्थ सेवा की भावना को बढावा देते हैं। उन्होंने कहा कि उदारता और सदभावना के उनके संदेश मानवजाति का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दूसरों की सेवा करने और भाईचारा बढ़ाने पर श्री गुरु नानक देव जी का संदेश दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कल मन की बात कार्यक्रम में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रहस्यमयी अंदाज में लौटी ‘राव बहादुर’, टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म...

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

Recent Comments