Friday, August 14, 2026
Home उत्तराखंड चीन में बच्चों की सांस संबंधी बीमारी के मामले पर उत्तराखंड में...

चीन में बच्चों की सांस संबंधी बीमारी के मामले पर उत्तराखंड में सतर्कता बरतने के निर्देश

देहरादून। चीन के बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारी के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संदर्भ में सभी जिलों को सर्विलांस के निर्देश दिए गए हैं।दरअसल चीन के कुछ क्षेत्रों में बच्चों में सांस संबंधी बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को केंद्र सरकार ने इस संदर्भ में सभी राज्यों को आगाह करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद अब राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इस तरह के मामले सामने आने पर रिपोर्ट करने को कहा है।  साथ ही सभी जिलों को सर्विलांस के भी निर्देश दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि उन्होंने कहा कि सभी जिलों को सर्विलांस सिस्टम पर ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना का एक भी केस नहीं
इधर राज्य में कोविड का अब एक भी मरीज सामने नहीं आ रहा है। राज्य में सर्विलांस प्रोग्राम के नोडल अफसर डॉ पंकज सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और अब कोविड जांच में कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगातार सर्विलांस चल रहा है और कहीं भी सांस संबंधी रोग के मरीज नहीं मिले हैं।

RELATED ARTICLES

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments