Friday, August 14, 2026
Home स्वास्थ्य टहलना या दोड़ना, सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या ?

टहलना या दोड़ना, सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या ?

सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज की बात जब होती है तो वॉकिंग और रनिंग का नाम सबसे पहले आता है. आप दौडक़र या नियमित रूप से टहल कर अपने आपको फिट और सेहतमंद रख सकते हैं। लेकिन जब बात बेस्ट की होती है तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि टहलना ज्यादा अच्छा है या फिर दोड़ना। आपको बता दें कि फिटनेस के मामले में दोनों ही एक्सरसाइज बेस्ट हैं। हालांकि इनका सेहत पर अलग अलग तरह से असर होता है। चलिए जानते हैं कि टहलने और दौडऩे के स्वास्थ्य संबंधी फायदे क्या क्या हैं।

टहलने के फायदे  
टहलना सेहत को फिट रखने के लिए अच्छा होता है। इससे आपका शरीर एक्टिव रहता है और खाना सही से पचता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए लगातार टहलना चाहिए. तनाव, चिंता, एंजाइटी, नींद की कमी, एकाग्रता की कमी आदि दूर होती हैं। बीमार और बुजुर्ग लोग जो ज्यादा एक्सरसाइज नहीं कर सकते, उनको टहलने से सेहत संबंधी लाभ मिल सकते हैं। टहलने का एक लाभ ये भी है कि आप इस एक्सरसाइझ को किसी भी उम्र में कर सकते हैं। टहलने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है और इसे आंखों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है।

दोड़ने के फायदे  
टहलने की तरह दोड़ने यानी रनिंग के भी ढेर सारे फायदे हैं। दुनिया में जिस तरह तेजी से मोटापा बढ़ रहा है,ऐसे में रनिंग वेट लॉस करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है। दौडऩे से बहुत सारी कैलोरी और फैट बर्न होता है और इसी वजह से मोटापा कम होता है। दूसरी तरफ दौडऩे से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दिल को बेहतर रखने के लिए दौडऩा एक अच्छी एक्सरसाइज साबित होती है।

RELATED ARTICLES

भोजन के बाद सौंफ-मिश्री खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

खाने के बाद सौंफ और मिश्री परोसने की परंपरा भारतीय खान-पान का हिस्सा रही है। घर हो या रेस्टोरेंट, भोजन खत्म होने के बाद...

सुबह या रात, कब खाएं केला? जानिए केले के सेवन का बेहतर समय

केला रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाने वाले सबसे आसान और पौष्टिक फलों में से एक है। यह न सिर्फ आसानी से मिल...

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments