Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना- 30 मीटर तक हो चुकी वर्टिकल ड्रिलिंग

सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना- 30 मीटर तक हो चुकी वर्टिकल ड्रिलिंग

आगर मशीन को निकालने की जद्दोजहद जारी, ब्लेड व साफ्ट काटा

मैनुअली विकल्प पर भी काम करेंगे एक्सपर्ट

सिलक्यारा। पंद्रह दिन से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग 30 मीटर तक हो चुकी है। सोमवार की सांय तक हुई वर्टिकल ड्रिलिंग का अपडेट मीडिया को दिया गया। इसके अलावा, लोहे के जाल से सुरंग में क्षतिग्रस्त हुई आगर मशीन को निकालने की जद्दोजहद जारी है। ब्लेड व साफ्ट काट दिया गया। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में प्रेस ब्रीफिंग की गई। सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है । और ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य जारी है। जिसके लिए 1 मीटर पाइप भी काटा का चुका है। आगे का कार्य मैन्युअली किया जाएगा।

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 30 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है। इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

Recent Comments