Monday, June 15, 2026
Home उत्तराखंड केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, कल शीतकाल के...

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, कल शीतकाल के लिए बंद होंगे भकुंट भैरवनाथ के कपाट

केदारनाथ। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर प्रात: को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इसी क्रम में केदारपुरी में स्थित बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भकुंट भैरव नाथ जी के कपाट शनिवार 11 नवंबर को पूजा-अर्चना व यज्ञ- हवन के पश्चात शीतकाल हेतु अपराह्न तीन बजे बंद हो जायेंगे। इस दौरान केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। शाम 4 बजे फिर से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला जाएगा।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल शनिवार को दोपहर 12 बजे तक भगवान केदारनाथ के दर्शन होंगे। उसके पश्चात मंदिर की साफ सफाई के बाद मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा तथा अपराह्न 1 बजे मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी, अधिकारीगण एवं तीर्थ पुरोहित भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने हेतु भैरव शिला को प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर भैरवनाथ जी का आव्हान किया जायेगा। पूजा-अर्चना यज्ञ-हवन के बाद दिन में तीन बजे श्री भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। तत्पश्चात श्री केदारनाथ मंदिर में चार बजे से दर्शन शुरू हो जायेंगे तथा शाम की आरती पूर्ववत चलती रहेगी।

RELATED ARTICLES

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रहस्यमयी अंदाज में लौटी ‘राव बहादुर’, टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म...

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

Recent Comments