Friday, August 14, 2026
Home राष्ट्रीय राष्‍ट्रपति और उप-राष्‍ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राष्‍ट्रपति और उप-राष्‍ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि दीपावली खुशी और उमंग का पर्व है। यह अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्‍छाई की और अन्‍याय पर न्‍याय की जीत का पर्व है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह पर्व सबको मानवता के कल्‍याण के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि असीम श्रद्धा और खुशी के साथ मनाए जाने वाला यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत और आशा तथा सदाचार की भावना का प्रतीक है।

उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि हमेशा की तरह इस बार भी दिपावली का पर्व उत्‍साह और खुशियां लेकर आएगा जो देश को समृद्धि और सफलताओं से परिपूर्ण  भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने यह आशा भी व्यक्त की कि दीपावली का प्रकाश लोगों  में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करेगा।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments