Sunday, June 14, 2026
Home उत्तराखंड अब तक 51 हजार से अधिक वीआईपी पहुंचे बदरी-केदार

अब तक 51 हजार से अधिक वीआईपी पहुंचे बदरी-केदार

विशिष्ट श्रद्धालुओं से मंदिर समिति को हुई डेढ़ करोड़ की आय

देहरादून। श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 51,696 वीआईपी और वीवीआईपी महानुभाव दर्शन कर चुके हैं। इससे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को रूपये 1,55,08,800 की आय प्राप्त हुई है।बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार इस वर्ष 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पश्चात अब तक 15,612 विशिष्ट व अतिविशिष्ट और उनके संदर्भों से आए महानुभावों ने दर्शनों का लाभ उठाया है। इससे बीकेटीसी को रूपये 46,83,600 का लाभ हुआ। इसी प्रकार 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के पश्चात वहां अभी तक 36,084 हजार विशिष्ट व अतिविशिष्ट महानुभाव दर्शनों के लिए पहुंचे। इनसे बीकेटीसी को रूपये 1,08,25,200 प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि यात्राकाल में दोनों धामों में प्रोटोकॉल के तहत वीआईपी व वीवीआईपी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। बीकेटीसी वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती थी और निःशुल्क प्रसाद भी देती थी। इन श्रद्धालुओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था। वीआईपी व वीवीआईपी श्रद्धालुओं के नाम पर अनेक अव्यवस्थाएं भी पैदा होती थीं।

इस वर्ष यात्राकाल से पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने देश के चार बड़े मंदिरों श्री वैष्णोदेवी, श्री तिरूपति बाला जी, श्री सोमनाथ व श्री महाकाल मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए अलग-अलग दल भेजे थे। इन दलों ने वहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर मंदिरों में आने वाले विशिष्ट व अति विशिष्ट महानुभावों से दर्शनों के लिए शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा था। बीकेटीसी ने अध्ययन दलों के सुझाव पर प्रति व्यक्ति 300 रूपये निर्धारित किया था।

बीकेटीसी द्वारा नयी व्यवस्था कायम किए जाने के बाद वीआईपी व वीवीआईपी के नाम पर अनावश्यक रूप से दर्शनों के लिए घुसने वालों पर भी रोक लगी है। बीकेटीसी ने इस नई व्यवस्था की शुरुवात इस वर्ष केदारनाथ धाम से शुरू की थी। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर बीकेटीसी ने पहली पर्ची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की काटी थी। मुख्यमंत्री ने 300 रूपये का शुल्क चुका कर दर्शन किये थे।

RELATED ARTICLES

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रहस्यमयी अंदाज में लौटी ‘राव बहादुर’, टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म...

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

Recent Comments