Saturday, August 15, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 अक्टूबर को मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 अक्टूबर को मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल कर्तव्‍य पथ पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह का भी प्रतीक होगा। मेरी माटी-मेरा देश अभियान देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले वीरों और वीरांगनाओं के प्रति एक श्रद्धांजलि है। श्री मोदी कार्यक्रम के दौरान अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्‍मारक का उद्घाटन करेंगे। वे देशभर से आए हजारों अमृत कलश यात्रियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री देश के युवाओं के लिए मेरा युवा भारत मंच का भी शुभारंभ करेंगे।

मेरी माटी-मेरा देश अभियान को व्‍यापक सफलता मिली है। इसमें 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 2 लाख 30 हजार से अधिक शिलाफलकम निर्मित किये गए हैं। इस अभियान के समर्थन में पंच-प्रण को दर्शाने वाली लगभग चार करोड़ सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई हैं और देशभर में दो लाख वीरों का वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मेरी माटी-मेरा देश के समापन समारोह में भागीदारी करने के लिए 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। कर्तव्‍य पथ पर मेरी माटी-मेरा देश पर आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाते हुए एक विशाल अमृत कलश में अपने यहां से लाए गए माटी कलश की मिट्टी भरी। शाम को युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ एक कार्यक्रम में अमृत कलश में मिट्टी भरी। पत्रकारों से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान में छह लाख से ज्यादा गांवों करोड़ों युवाओं ने इसमें हिस्‍सा लिया और हर घर से मिट्टी एकत्र की। उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत भारत को 2047 एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मौसम की खराबी के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में...

पुराना टूथब्रश कर सकता है नुकसान, जानें कब बदलना है जरूरी

ओरल हेल्थ के लिए नियमित ब्रश करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही समय पर टूथब्रश बदलना भी है। कई लोग ब्रश के...

घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना स्वास्थ्य का हाल

पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी...

Recent Comments