Friday, April 24, 2026
Home मनोरंजन गणपत का ट्रेलर जारी, जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए टाइगर श्रॉफ...

गणपत का ट्रेलर जारी, जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन

टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।इस फिल्म के साथ टाइगर और कृति सैनन की जोड़ी भी दूसरी बार पर्दे पर वापसी करने जा रही है, जिसको लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब दमदार ट्रेलर भी जारी हो गया है, जिसमें दोनों सितारों का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है।

गणपत के ट्रेलर में टाइगर और कृति एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं तो दोनों के बीच रोमांस भी दिखाया गया है। ये एक ऐसा योद्धा की कहानी है, जो अमर है। इसे अमीर और गरीब के बीच की दीवार को गिराना है।फिल्म में टाइगर गुड्डू के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं कृति को नानचाकू (एक तरह का हथियार) में माहिर दिखाया गया है।अमिताभ बच्चन भी ट्रेलर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

गणपत पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।इसी दिन दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मीजान जाफरी की फिल्म यारियां 2 भी रिलीज होने वाली हैं।ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर 20 अक्टूबर को इन दोनों फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

टाइगर और कृति ने 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।सब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और तभी से प्रशंसकों को उनके फिर से साथ आने का इंतजार था।अब कृति और टाइगर पैन इंडिया फिल्म गणपत के जरिए 9 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी करने जा रहे हैं, जो 2 भागों में रिलीज होगी।

गणपत के बाद टाइगर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं, जो 22 दिसंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। इसके अलावा टाइगर की झोली में फिल्म बागी 4 और रैम्बो भी है।कृति अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही पहली फिल्म दो पत्ती में काजोल के साथ नजर आएंगी। वह शाहिद कपूर के साथ भी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हैं, जो 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी।

गणपत के बाद कई सारी एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें सबसे पहले दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 आएगी। इसके बाद प्रभास की फिल्म सालार, रणबीर कपूर की एनिमल और सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

दादी की शादी’ का ट्रेलर आउट, 8 मई को बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन का तड़का लेकर फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के ड्रामे से भरपूर यह...

‘महावतार परशुराम’ की पहली झलक आई सामने, पोस्टर-टीजर रिलीज

होम्बले फिल्म्स ने एक बार फिर पौराणिक कथाओं को भव्य अंदाज़ में पेश करने की तैयारी कर ली है। ‘केजीएफ’, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments