Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड दिल्ली से कोटद्वार के लिए 28 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिल्ली से कोटद्वार के लिए 28 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

देखें, कोटद्वार-दिल्ली ट्रेन की समयसारिणी

कोटद्वार/ लक्सर। अब कोटद्वार के लिए लक्सर से भी ट्रेन मिलेगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 28 अक्टूबर को चलेगी जो लक्सर होते हुए कोटद्वार पहुंचेगी। इस ट्रेन का इंतजार कई सालों से क्षेत्र के लोग कर रहे थे। रेल विभाग द्वारा क्षेत्र वासियों की मांग पर आनंद विहार टर्मिनल से 28 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 14089 स्पेशल ट्रेन रात को 9 बजकर 45 मिनट पर आनंद विहार से चलेगी इसके बाद ट्रेन मेरठ सिटी में रात को ही 10 बजाकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। मेरठ में स्पेशल ट्रेन रात को 11:30 पर, देवबंद रेलवे स्टेशन 11:50 पर, टपरी रेलवे स्टेशन रात को 12:36 पर, रुड़की रेलवे स्टेशन पर 1:16 पर, लक्सर रेलवे स्टेशन 1:41 पर, मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर 2:12, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर 2:50 पर, सनेह रोड रेलवे स्टेशन 3:13 पर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन 3:50 पर पहुंचेगी।

इसके अलावा कोटद्वार रेलवे स्टेशन से वापसी में ट्रेन 29 अक्टूबर रात को 10:00 बजे चलेगी, सनेह रोड रेलवे स्टेशन पर 10:18 पर, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रात को 10:50 पर, मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर 11:20 पर, लक्सर रेलवे स्टेशन पर 11:51 पर, रुड़की रेलवे स्टेशन पर रात को 12:17 पर, टपरी रेलवे स्टेशन पर 1:15 पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर 1:35 पर, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 1:55 पर मेरठ सिटी स्टेशन पर 2:38 पर आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर 4:35 पर पहुंचेगी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को ट्रेन कोटद्वार रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 04396 उद्घाटन स्वरूप चलाया जाएगा। इसके बाद स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments