Thursday, April 23, 2026
Home स्वास्थ्य ज्यादा देर तक फोन चलाना छीन सकता है आंखों की रोशनी, बना...

ज्यादा देर तक फोन चलाना छीन सकता है आंखों की रोशनी, बना सकता है अंधा

अगर आप भी दिनभर अपने मोबाइल फोन से चिपके रहते हैं तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि यह आपकी आंखों की रोशनी भी छीन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्मार्टफोन के साइड इफेक्ट्स से सावधान करते हैं। क्योंकि इससे जुड़ी समस्याएं काफी गंभीर हैं। ज्यादा फोन चलाने से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फोन की स्क्रीन के संपर्क में ज्यादा रहना खतरों से भरा हुआ है। बच्चों में इसकी वजह से ग्लूकोमा की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। जानें ज्यादा फोन चलाना क्यों खतरनाक है।

स्मार्टफोन से आंखों को बचाएं
ज्यादा देर तक मोबाइल फोन चलाने से आंखों की रोशनी पर निगेटिव असर पड़ता है। इसकी वजह से ड्राई आइज की समस्या हो सकती है। आपकी यह आदत ग्लूकोमा के खतरे को भी बढ़ा सकता है, जो अंधेपन का कारण भी बन सकता है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट्स आंखों के लिए खतरनाक होती हैं।

फोकस करने में परेशानी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन की आभासी दुनिया दिमाग को विचलित कर सकती है। यह दिमाग पर बुरा असर छोड़ सकती है। यह भ्रम की स्थिति भी पैदा कर सकता है। ऐसे बच्चे तो ज्यादा देर तक मोबाइल पर समय बिताते हैं, उनका फोकस पढ़ाई पर सही तरह नहीं बन पाता है।

मेंटल हेल्थ पर असर
स्मार्टफोन पर वीडियो गेम और दूसरे ऐप का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों में स्ट्रेस और डिप्रेशन बढ़ाने वाला हो सकता है। यह मेंटल हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। लगातार फोन के इस्तेमाल से सिरदर्द और माइग्रेन का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए दिमाग को बेहतर रखने के लिए स्क्रीन टाइम को कम करना चाहिए।

स्मार्टफोन को लेकर अलर्ट
एक्सपर्ट्स मोबाइल फोन के खतरों से अलर्ट करते हैं। उनका कहा है कि इसका लंबे समय तक बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए रात में सोने जाने के करीब एक घंटे पहले स्क्रीन से बचना चाहिए। नोटिफिकेशन मैनेज करें, ताकि बार-बार फोन का इस्तेमाल न करना पड़े। इसके अलावा मोबाइल पर आई प्रोटेक्शन भी लगाएं, जिससे आंखों को इसके नुकसान से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments