Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय सरकार ने उज्‍ज्‍वला योजना लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी प्रति सिलेंडर सौ...

सरकार ने उज्‍ज्‍वला योजना लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी प्रति सिलेंडर सौ रूपये बढ़ाई

सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी प्रति सिलेंडर एक सौ रुपये बढ़ा दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी, दो सौ रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर तीन सौ रुपये प्रति सिलेंडर करने को मंजूरी दी है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच फैसले के लिए, अंतर-राज्य नदी जल विवाद अधिनियम, 1956 के अंतर्गत कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण-द्वितीय के संदर्भ की शर्तों को भी मंजूरी दी है। विवाद के समाधान से दोनों राज्यों में विकास के नये रास्ते खुलेंगे। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी गई है।

विश्वविद्यालय की स्थापना आठ सौ नवासी करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मुलुगु जिले में की जाएगी। नया विश्वविद्यालय न केवल राज्य में उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाएगा और गुणवत्ता में सुधार करेगा, बल्कि जनजातियों के लाभ के लिए जनजातीय कला, संस्कृति तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में निर्देशात्मक और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करके उच्च शिक्षा और उन्नत ज्ञान के अवसरों को भी बढ़ावा देगा। मंत्रिमंडल ने अंडमान – निकोबार द्वीप समूह के लिए किरायेदारी विनियमन, 2023, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव किरायेदारी विनियमन, 2023 और लक्षद्वीप किरायेदारी विनियमन, 2023 के लिए अध्यादेशों की घोषणा के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। इन अधिसूचनाओं से केन्‍द्रशासित प्रदेशों – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लक्षद्वीप में परिसर किराए पर देने के लिए मकान मालिक और किरायेदार दोनों के हितों और अधिकारों को संतुलित करके जवाबदेह और पारदर्शी व्‍यवस्‍था बनाने के लिए कानूनी ढांचा प्रदान किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!