Tuesday, November 10, 2026
Home उत्तराखंड श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के द्वार, शीतकालीन अवकाश शुरू

श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के द्वार, शीतकालीन अवकाश शुरू

उत्तरकाशी।  गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के कपाट बंद हुए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान धाम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां गंगा को भावुक विदाई दी।

छह महीने तक मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार सुबह से ही गंगोत्री धाम में शुरू हो गई थी। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक कर विशेष आरती की। वहीं, मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। निर्धारित समय पर दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की भोग मूर्ति को उत्सव डोली में विराजमान कर मुखबा गांव के लिए प्रस्थान कराया गया। डोली यात्रा में सेना के बैंड के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों ने पूरे धाम को भक्तिमय बना दिया।

कपाट बंद होने के बाद भी गंगोत्री धाम में कुछ साधु-संत शीतकाल के दौरान साधना में लीन रहेंगे। वहीं, मंदिर, आश्रम और होटलों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने भी मां गंगा को भावभीनी विदाई दी।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली मंगलवार रात विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में ठहरेगी। यहां रातभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। इसके बाद अगले छह महीने तक श्रद्धालु मुखबा स्थित मुखीमठ में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु मां गंगा की विदाई के साक्षी बने।

RELATED ARTICLES

ऋषिकेश को मिली विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का किया शुभारंभ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का...

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को दी 62 विकास योजनाओं की सौगात

देहरादून।  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के...

कुंभ मेले से पहले स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती, सीएम धामी ने मेडिकल उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के द्वार, शीतकालीन अवकाश शुरू

उत्तरकाशी।  गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए...

ठंड के मौसम में बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, इन 7 तरीकों से रखें बीपी को कंट्रोल।

सर्दियों का मौसम जहां एक तरफ सुहाना मौसम और राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ यह सेहत के लिहाज से कई बड़ी चुनौतियां...

दुनियाभर में छाई ‘रामायण’, फिल्म ने कमाई के मामले में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची...

ऋषिकेश को मिली विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का किया शुभारंभ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!