Tuesday, November 3, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, निर्वाचन-2027 के लिए शुरू...

देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, निर्वाचन-2027 के लिए शुरू होगी मैपिंग

देहरादून। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान एवं उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे लगभग 12,500 दिव्यांगजनों की मतदाता सूची में मैपिंग की जाएगी। यह कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून द्वारा इस कार्य के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष अभियान के रूप में दिव्यांगजनों की मतदाता सूची में मैपिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन में प्रत्येक दिव्यांग मतदाता को उसकी आवश्यकतानुसार मतदान संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र तथा मोबाइल नंबर संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सर्वे चौक, देहरादून में शीघ्र उपलब्ध करें।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में मैपिंग का कार्य पूर्ण होने से दिव्यांग मतदाताओं की सटीक पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी तथा निर्वाचन के दौरान उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम, सरल और सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

6 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

देहरादून 03 नवंबर,2026 (सू.वि), उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय...

14.97 करोड़ रुपये से संवरेगी खटीमा की सड़क, मुख्यमंत्री ने विकास कार्य का किया शुभारंभ

खटीमा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए खटीमा चौक से...

उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने जारी किया विकास का विजन-2047

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ तथा ‘विकसित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

6 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

देहरादून 03 नवंबर,2026 (सू.वि), उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय...

राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला का जलवा, फाइनल में पहुंचने वाले पहले प्रतियोगी बने

प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले...

सर्दी हो या गर्मी, पैर रहते हैं ठंडे? इन बीमारियों के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

शरीर में होने वाले कई छोटे बदलाव हमारी सेहत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन्हें सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर...

14.97 करोड़ रुपये से संवरेगी खटीमा की सड़क, मुख्यमंत्री ने विकास कार्य का किया शुभारंभ

खटीमा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए खटीमा चौक से...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!