Tuesday, September 22, 2026
Home खेल भारत की महिला टेबल टेनिस टीम का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान पर 3-0...

भारत की महिला टेबल टेनिस टीम का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान पर 3-0 से दर्ज की जीत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 3-0 से जीत हासिल की। भारत की ओर से सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मुकाबलों में दमदार खेल दिखाया और टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले सीधे गेम में जीतकर पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया।

सुतीर्था मुखर्जी ने दिलाई भारत को बढ़त

मुकाबले की शुरुआत सुतीर्था मुखर्जी और पाकिस्तान की अलीना खान के बीच मैच से हुई। सुतीर्था ने पहले ही गेम से आक्रामक रणनीति अपनाई और लगातार अंक हासिल करते हुए 11-3 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में भी भारतीय खिलाड़ी का दबदबा कायम रहा और उन्होंने 11-3 से बाजी मारी। तीसरे गेम में सुतीर्था ने 11-4 से जीत हासिल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

सिंड्रेला दास ने स्कोर किया 2-0

दूसरे मुकाबले में सिंड्रेला दास के सामने पाकिस्तान की कुलसूम खान थीं। सिंड्रेला ने शुरुआत से ही तेज और आक्रामक खेल के जरिए विपक्षी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहला गेम 11-6 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में 11-7 और तीसरे गेम में 11-5 से जीत दर्ज की। सिंड्रेला की शानदार जीत के साथ भारत ने मुकाबले में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

श्रीजा अकुला ने दिलाई निर्णायक जीत

तीसरे मैच में भारत की श्रीजा अकुला का सामना पाकिस्तान की फातिमा खान से हुआ। श्रीजा ने मैच की शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। उन्होंने पहला गेम 11-4 और दूसरा गेम भी 11-4 से जीत लिया। तीसरे गेम में श्रीजा ने 11-5 से जीत दर्ज कर भारत की 3-0 से जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

दूसरे दिन भारत की झोली में आए थे दो रजत पदक

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भी भारत ने पदक तालिका में दो रजत पदक जोड़े थे। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान ने भी रजत पदक अपने नाम किया था।

RELATED ARTICLES

11 जून से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026, तैयारियां अंतिम चरण में

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने...

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रन से पराजित किया

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया।...

कल खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी आमने सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष रह गया है। शुक्रवार को पहले मुकाबले में गत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सहकारिता के जरिए किसान, युवा और मातृशक्ति को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर...

भारत की महिला टेबल टेनिस टीम का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान पर 3-0 से दर्ज की जीत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 3-0 से...

बिग बॉस 20 में पहली विदाई, रोहिद खान हुए घर से बाहर

बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार कई बड़े खुलासों और विवादों से भरा रहा। शो में जहां पहले एविक्शन का ऐलान हुआ, वहीं...

‘आंगन का मिलन’ से सेवा और पोषण को मिलेगा बढ़ावा, जनसहभागिता पर जोर- रेखा आर्या

हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में “सेवा संकल्प” अभियान के तहत आयोजित होने वाले “आंगन...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!