Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड तिरंगे के रंग में रंगेगा देश, 17 अगस्त तक होंगे राष्ट्रभक्ति के...

तिरंगे के रंग में रंगेगा देश, 17 अगस्त तक होंगे राष्ट्रभक्ति के विविध आयोजन

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र उत्सव के रूप में भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने जनपदवासियों से पूरे उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी कर राष्ट्र उत्सव ‘इंडिपेंडेंस डे’ को भव्य एवं यादगार बनाने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तिरंगा थीम पर रंगोली सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही मुख्य बाजारों एवं प्रमुख शॉपिंग मॉल में तिरंगा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ा जा सके और स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह का वातावरण तैयार किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर पर्यटन विभाग द्वारा 9 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली एवं तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैलियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जनपद के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को तिरंगा थीम पर आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। इससे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल और अधिक जीवंत एवं आकर्षक बनेगा।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। सामूहिक सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को एकता, गौरव और देशभक्ति के उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!