Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड एक दिन में इतने से ज्यादा अंडे न खाएं, वरना सेहत बनने...

एक दिन में इतने से ज्यादा अंडे न खाएं, वरना सेहत बनने की जगह बिगड़ जाएगी

अंडे प्रोटीन, विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम और आयोडीन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसमें कोलीन, आयरन और फोलेट भी काफी मात्रा में होता है। जो शरीर के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है और सेहत बनाए रखने में मदद करता है। अंडे में कोलेस्ट्रॉल होता है, जो एक ऐसी चीज़ है जोआपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी है और अगर इसका लेवल हाई हो जाए तो यह आपको परेशान भी कर सकती है। लेकिन क्या सिर्फ इस एक बात की वजह से आपको इसे खाना बंद कर देना चाहिए?

खराब कोलेस्ट्रॉल बढऩे से आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है
हम सभी जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढऩे से सबसे ज्यादा दिल का नुकसान होता है। क्योंकि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा तो आप दिल की बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं. या हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह की होती है। एक हेल्दी और दूसरी अनहेल्दी. हेल्दी कोलेस्ट्रॉल हेल्दी सेल्स और टिश्यूज के साथ-साथ एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन बनाती है जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। दिक्कत तब होती है जब शरीर में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। और सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि एलडीएल और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल दिल की बीमारी और स्ट्रोक के लिए खतरनाक
जबकि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल दिल की बीमारी और स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को बढ़ाता है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को समाहित करता है और इसे बाहर निकालने के लिए लिवर में वापस ले जाता है. यही कारण है कि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंडे में होते हैं हेल्दी कोलेस्ट्रॉल
अंडे में हाई लेवल के कोलेस्ट्रॉल होते हैं लेकिन वह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं। यह दूसरे फूड आइटम में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से काफी अलग होते हैं. जैसे फैट और अनहेल्दी फैट में कोलेस्ट्रॉल होते हैं उससे अलग होते हैं।

रोजाना इतने अंडे ही आपकी सेहत के लिए सही है
एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। जो कि पूरी जर्दी में होता है. रोजाना एक पूरा अंडा खाने की डॉक्टर सलाह देते हैं. कोरियन जर्नल फूड साइंस ऑफ एनिमल रिसोर्सेज में पब्लिश एक रिसर्च में पाया गया कि प्रति सप्ताह 2-7 अंडे खाने से उच्च एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने और मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम करने में मदद मिली। जबकि रोजाना 2 अंडे खाने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!