Saturday, August 15, 2026
Home राष्ट्रीय राज्य सरकारें डेंगू की रोकथाम के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों का...

राज्य सरकारें डेंगू की रोकथाम के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश भर में डेंगू के मामलों में वृद्धि के मददेनजर डेंगू की रोकथाम तथा प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्‍हें डेंगू की स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम और प्रबंधन उपायों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया। डॉक्‍टर मांडविया ने बताया कि केंद्र ने स्क्रीनिंग किट के लिए राज्यों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की है। उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया गया है। डॉ. मांडविया ने राज्यों से भी कहा है कि वे डेंगू की रोकथाम के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्‍होंने यह भी कहा कि डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण गतिविधियों के लिए कार्यक्रम कार्यान्वयन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को पर्याप्त धनराशि प्रदान की जाती है।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध निदेशक और अतिरिक्त सचिव सुश्री एल एस चांगसन, मंत्रालय में संयुक्त सचिव आराधना पटनायक और डॉ. मनश्वी कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने किया तिरंगा ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।...

श्रमिक प्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के समक्ष रखीं अपनी समस्याएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य सरकार टीएचडीसी टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के...

मौसम की खराबी के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में...

पुराना टूथब्रश कर सकता है नुकसान, जानें कब बदलना है जरूरी

ओरल हेल्थ के लिए नियमित ब्रश करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही समय पर टूथब्रश बदलना भी है। कई लोग ब्रश के...

Recent Comments