Tuesday, June 30, 2026
Home मनोरंजन अक्षय-सैफ की सुपरहिट जोड़ी की वापसी, 'हैवान' इस दिन होगी रिलीज

अक्षय-सैफ की सुपरहिट जोड़ी की वापसी, ‘हैवान’ इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिल्म इसी साल सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

18 साल बाद फिर बनेगी अक्षय-सैफ की जोड़ी

‘हैवान’ की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में देखने को मिली थी। लंबे अंतराल के बाद दोनों सितारों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

सुपरहिट मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक

यह फिल्म साल 2016 में आई मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी संस्करण में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ श्रेया पिलगांवकर, सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में अक्षय कुमार एक दमदार निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी।

11 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि ‘हैवान’ 11 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने संयुक्त रूप से किया है। निर्देशन की कमान प्रियदर्शन ने संभाली है, जबकि इसकी कहानी रोहन शंकर ने लिखी है, जो इससे पहले कई चर्चित फिल्मों के संवाद भी लिख चुके हैं।

RELATED ARTICLES

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज, 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सामाजिक मुद्दे पर...

‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, एडवांस बुकिंग में बिके हजारों टिकट

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज में अब केवल एक दिन का समय बचा है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की...

‘ईठा’ के टीजर में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार किरदार

फिल्म ‘छावा’ की सफलता के बाद निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक और दमदार कहानी लेकर दर्शकों के सामने आए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी 171 फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण

विदेशों में सुनहरे भविष्य का सपना संजोए उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को जालसाजों ने अपनी ठगी का शिकार बना लिया। सोमवार को जिला मुख्यालय...

बरसात के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की प्रभारी सचिव ने की समीक्षा

पौड़ी। आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे प्रभारी सचिव दिलीप...

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में नई एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात...

SIR परियोजना में 92 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन संपन्न

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा...

Recent Comments