Wednesday, August 19, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड की सपना राणा ने कौशल उन्नयन योजना के सहारे पाया जर्मनी...

उत्तराखंड की सपना राणा ने कौशल उन्नयन योजना के सहारे पाया जर्मनी में रोजगार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सपना राणा ने मुलाकात की। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने और भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सपना राणा का चयन जर्मनी के हैमबर्ग स्थित शॉन क्लीनिक अस्पताल में नर्स के पद पर हुआ है। उन्हें 3060 यूरो (करीब 3.30 लाख रुपये) प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वर्तमान में प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। इसे देखते हुए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण के बाद टिहरी गढ़वाल की नर्सिंग प्रशिक्षित युवती सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है। सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल (टिहरी गढ़वाल) से तथा नर्सिंग की पढ़ाई स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से पूरी की है। राज्य सरकार की योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें हैमबर्ग स्थित शॉन क्लीनिक अस्पताल में नियुक्ति मिली है।

इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर डीएम ने की दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा

देहरादून- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ...

खेल महाकुंभ-2026 की सितंबर में शुरुआत, गांव से प्रदेश स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर डीएम ने की दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा

देहरादून- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ...

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ अब OTT पर, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। एच. विनोद के निर्देशन में...

खेल महाकुंभ-2026 की सितंबर में शुरुआत, गांव से प्रदेश स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग...

Recent Comments