Wednesday, June 24, 2026
Home मनोरंजन ‘ईठा’ के टीजर में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार किरदार

‘ईठा’ के टीजर में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार किरदार

फिल्म ‘छावा’ की सफलता के बाद निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक और दमदार कहानी लेकर दर्शकों के सामने आए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनका दमदार अंदाज दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है।

टीजर लीक होने के बाद बढ़ी चर्चा

कुछ समय पहले ‘कॉकटेल 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में ‘ईठा’ का टीजर दिखाया गया था। इसके बाद टीजर के कई दृश्य सोशल मीडिया पर लीक हो गए और तेजी से वायरल होने लगे। श्रद्धा कपूर के लुक और अभिनय को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई। अब निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

संघर्ष के बीच मंच पर पहुंची ईठा

टीजर में दिखाया गया है कि एक तमाशा कार्यक्रम में दर्शक ईठाबाई के मंच पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बैकस्टेज ईठाबाई गर्भावस्था की अंतिम अवस्था में नजर आती हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका हौसला कमजोर नहीं पड़ता और वह मंच पर प्रस्तुति देने का फैसला करती हैं। यह दृश्य उनके कला के प्रति समर्पण और जुनून को दर्शाता है।

संवादों ने बढ़ाया प्रभाव

टीजर में कई प्रभावशाली संवाद सुनने को मिलते हैं, जो फिल्म की भावनात्मक गहराई को उजागर करते हैं। एक दृश्य में ईठा कहती हैं कि अगर जीवन खत्म भी हो जाए तो वह कला के मंच पर याद की जाना चाहेंगी। वहीं एक अन्य संवाद में उनकी प्रतिभा की तुलना तूफान की ताकत से की जाती है। फिल्म में संघर्ष, साहस और कला के प्रति समर्पण की कहानी को प्रमुखता से दिखाया गया है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

(साभार)

RELATED ARTICLES

चार दिन में 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘कॉकटेल 2’, शानदार कमाई जारी

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।...

यश की ‘टॉक्सिक’ के लिए नई तारीख तय, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी। कई बार रिलीज डेट टलने...

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई ‘मां इंटी बंगारम’, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून के समस्त कार्यालयों में शासकीय कार्यों का संचालन पूर्णतः ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम...

‘ईठा’ के टीजर में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार किरदार

फिल्म ‘छावा’ की सफलता के बाद निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक और दमदार कहानी लेकर दर्शकों के सामने आए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ का...

उत्तराखंड की सपना राणा ने कौशल उन्नयन योजना के सहारे पाया जर्मनी में रोजगार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सपना राणा ने मुलाकात की। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत...

जसपाल राणा को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम धामी की श्रद्धांजलि

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी...

Recent Comments