Tuesday, May 19, 2026
Home मनोरंजन ‘डीसी’ के ट्रेलर में छाया वामिका गब्बी का जबरदस्त अंदाज

‘डीसी’ के ट्रेलर में छाया वामिका गब्बी का जबरदस्त अंदाज

अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद अब उनकी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डीसी’ सुर्खियों में आ गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

करीब तीन मिनट लंबे ट्रेलर में कहानी एक ऐसे अंधेरे संसार की झलक दिखाती है, जहां अपराध, हिंसा और भावनाओं का गहरा मेल देखने को मिलता है। वामिका गब्बी ‘चंद्रा’ नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे बचपन में मजबूरी के चलते देह व्यापार की दुनिया में धकेल दिया गया था। वहीं लोकेश कनगराज ‘देवदास’ की भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेलर में तेज रफ्तार एक्शन सीक्वेंस, धमाके, गोलीबारी और कई इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। वामिका गब्बी ने भी जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाकर फैंस को प्रभावित किया है। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में देवदास और चंद्रा के बीच भावनात्मक जुड़ाव को रोमांटिक अंदाज में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी चर्चा तेज हो गई। खासतौर पर फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने लोकेश कनगराज की स्क्रीन प्रेजेंस को शानदार बताया, जबकि वामिका के अभिनय और एक्शन अंदाज की भी खूब सराहना की जा रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है। ‘डीसी’ में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज के साथ संजना कृष्णमूर्ति भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को Sun Pictures ने प्रोड्यूस किया है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि सफल निर्देशक के रूप में पहचान बना चुके लोकेश अभिनय की नई पारी में कितना कमाल दिखा पाते हैं।

RELATED ARTICLES

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही ‘पति पत्नी और वो दो’, इतने करोड़ का कारोबार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच आयुष्मान खुराना, सारा अली खान,...

26 जून को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है ‘वेलकम टू द जंगल’

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का...

नई तारीख के साथ रिलीज होगी ‘मां इंटी बंगारम’

सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से चर्चा में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज श्रद्धा और परंपरा के साथ होंगे उद्घाटित

गोपेश्वर – भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ...

गर्मियों में डायरिया के बढ़ते मामलों की वजह क्या है? जानिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय

देशभर में भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तापमान लगातार बढ़ने के साथ पेट से...

जनसेवा के लिए सीएम धामी ने अत्याधुनिक एम्बुलेंसों को किया रवाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस...

SIR एवं जनगणना कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु डीएम ने जारी किए निर्देश

बीएलओ प्रशिक्षण, हेल्प डेस्क, डेटा गुणवत्ता और जनजागरुकता पर विशेष जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी जनगणना कार्यों में गुणवत्ता और शुद्धता पर जिलाधिकारी का...

Recent Comments