Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड रंग लाई CM धामी की पैरवी, उत्तराखंड में बिजली संकट होगा दूर,...

रंग लाई CM धामी की पैरवी, उत्तराखंड में बिजली संकट होगा दूर, केंद्र सरकार ने बढ़ाया राज्य का कोटा

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राज्य में सर्दियों में होने वाले बिजली संकट का समाधान कर दिया गया है। केंद्र द्वारा सर्दियों के लिये उत्तराखण्ड को 415 मेगावाट का अतिरिक्त बिजली कोटा आवंटित किया गया है। अब राज्य में अक्टूबर से मार्च तक राज्य को बिजली का संकट उत्पन्न नहीं होगा।मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को शीतकालीन महीनों के लिये अतिरिक्त विद्युत आवंटन के लिये केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का आभार भी व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से मुलाकात के दौरान अनुरोध किया था कि शीत ऋतु में नदियों में कम जलस्तर के फलस्वरूप प्रदेश के जलविद्युत उत्पादन में कमी परिलक्षित होने के कारण उत्तराखण्ड राज्य की विद्युत मांग एवं उपलब्धता में वर्ष 2023-24 में औसतन 400 मेगावाट का अन्तर अनुमानित है।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को इस संभावित विद्युत संकट से मुक्त करने के लिये केंद्रीय पूल से अक्टूबर 2023 से मार्च-2024 तक की अवधि हेतु अतिरिक्त कोटा उपलब्ध कराये जाने के अनुरोध के क्रम में केंद्रीय मंत्री द्वारा सकारात्मक निर्णय लिये जाने हेतु तत्समय आश्वासन दिया गया था।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments